
'वायनाड से रात में अफवाह फैलाते हैं...', ED रेड को लेकर राहुल गांधी के दावे पर बोले गिरिराज सिंह
AajTak
ईडी रेड को लेकर किए गए राहुल गांधी के दावे के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के दो नेताओं ने राहुल के समर्थन में बयान देते हुए सरकार पर निशाना साधा है, जिनमें संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) रेड को लेकर किए गए राहुल गांधी के दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. गिरिराज सिंह ने कहा,'राहुल गांधी वायनाड से रात में अफवाह फैलाते हैं. झूठ का नैरेटिव और झूठ की खेती करते हैं. राहुल गांधी हतोत्साहित हैं. इसलिए यह झूठी अफवाह फैलाई है. इससे बड़ा झूठा विपक्ष का नेता आज तक नहीं बना है. राहुल गांधी अपनी जाति बताने के डर से ऐसे बयान दे रहे हैं.
राहुल गांधी के दावे के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के दो नेताओं ने राहुल के समर्थन में बयान देते हुए सरकार पर निशाना साधा है. सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है तो सरकार उसके खिलाफ साजिश रचती है. हमें कुछ भी हो सकते है. राहुल गांधी पर हमले भी हो सकते हैं. विदेश में साजिश रची जा रही है. सरकार राहुल गांधी से डर गई है. विपक्ष के नेताओं पर गुंडों की मदद से हमले किए जा सकते हैं.
'जब-जब सरकार डरती है एजेंसी को...'
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेद ने भी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा,'राहुल गांधी को छापेमारी के बारे में जानकारी होगी. जब-जब सरकार डरती है, एजेंसी को आगे करती है. ये सरकार डरी हुई सरकार है. एजेंसी के तहत डराने की कोशिश करते हैं. लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं.
मणिकम टैगोर ने संसद में दिया नोटिस
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने एजेंसियों के दुरुपयोग पर लोकसभा में चर्चा के लिए संसद में नोटिस भी दिया है. दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संसद में उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद उन पर छापेमारी करने की योजना बना रहा है. कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








