
वायनाड में भारी बारिश से बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा, देखें क्या बोले लोग
AajTak
केरल के वायनाड जिले में हाल की भारी बारिश ने एक बार फिर से पुराने लैंडस्लाइड की यादें ताजा कर दी हैं. मौसम विभाग ने वायनाड समेत छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया और लगातार हो रही बारिश के चलते जिले की सड़कों पर जलजमाव हो गया है. वायनाड के करापूझा इलाके में रविवार को 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है और प्रशासन सतर्क है. जिले में बारिश के संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षात्मक उपायों की शुरुआत की गई है. पिछले लैंडस्लाइड की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय लोग भयभीत हैं और अलर्ट रह रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










