
वापस मुंबई लौटी अनुपमां की कास्ट, रुपाली गांगुली ने शेयर की फोटोज
AajTak
रुपाली गांगुली ने हाल ही में शो की कास्ट के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं. इसमें तीनों एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं. कास्ट की तीनों एक्ट्रेस अलग-अलग पोज में फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल अनुपमां में लीड रोल प्ले कर रही हैं. एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है. ये शो भी फैंस काफी देखते हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शो काफी वक्त से टीआरपी के मामले में नंबर 1 पर बना हुआ है. बीच में चंद हफ्तों के लिए शो पहले पायदान से खिसका था मगर जल्द ही वापस अनुपमां ने पहला स्पॉट हासिल कर दिया. लॉकडाउन की वजह से अनुपमां शो की शूटिंग कहीं बाहर हो रही थी मगर लॉकडाउन में अब सरकार धीरे-धीरे ढील दे रही है. यही वजह है कि अनुपमां की शूटिंग अब वापस मुंबई में शुरू कर दी गई है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












