
वाजपेयी मंत्रिमंडल में निभाई अहम जिम्मेदारी, अब मोदी कैबिनेट में कमबैक... कैसा है जुएल ओरम का राजनीतिक सफर
AajTak
अर्जुन मुंडा के झारखंड के खूंटी से इस बार लोकसभा चुनाव हारने के बाद जुएल ओरम ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में कमबैक किया है. भाजपा के पुराने सदस्य जुएल ओरम का राजनीतिक करियर शानदार रहा है, वे साधारण पृष्ठभूमि से उठकर भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.
ओडिशा के भाजपा नेता जुएल ओरम ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. जुएल ओरम 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे. बता दें कि ओराम 2014 से 2019 तक जनजातीय मामलों के मंत्री के रूप में पीएम मोदी के पहले मंत्रिमंडल का भी हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनके बाद अर्जुन मुंडा ने कार्यभार संभाला था.
अर्जुन मुंडा के झारखंड के खूंटी से इस बार लोकसभा चुनाव हारने के बाद जुएल ओरम ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में कमबैक किया है. भाजपा के पुराने सदस्य जुएल ओरम का राजनीतिक करियर शानदार रहा है, वे साधारण पृष्ठभूमि से उठकर भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक गरीब आदिवासी परिवार में जन्मे ओरम का शुरुआती जीवन गरीबी और कठिनाई से भरा रहा. चुनौतियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया. 1989 में राजनीति में आने से पहले उन्होंने 6 साल तक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में सहायक फोरमैन के रूप में काम किया. ओरम साल 1989 में भाजपा में शामिल हुए.
1989 में भाजपा में शामिल हुए थे ओरम
ओरम 1990 में बोनाई विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने और 1998 तक दो कार्यकाल तक सेवा की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिसमें भाजपा एसटी मोर्चा (अनुसूचित जनजाति विंग) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव शामिल थे.
1998 में सुंदरगढ़ सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








