
'वाइन शराब नहीं होती, इसकी बिक्री बढ़ने से किसानों को फायदा होगा'...नई Liquor Policy पर राउत का तर्क
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने सुपरमार्केट्स और वॉक-इन स्टोर्स पर वाइन की बिक्री को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का बीजेपी विरोध कर रही है. इस विरोध के बीच शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा, 'वाइन शराब नहीं होती. अगर वाइन की बिक्री बढ़ेगी तो इसका फायदा किसानों को होगा.
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सुपरमार्केट और वॉक-इन स्टोर पर वाइन की बिक्री को हरी झंडी दी है. महाराष्ट्र बीजेपी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है. इन सबके बीच शिव सेना नेता संजय राउत ने तर्क दिया है कि वाइन का मतलब शराब नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा कि इससे किसानों का भला होगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










