
'वह मेरे हस्बैंड के लिए लड़कियां प्लान कर था...' पादरी बजिंदर ने जिस महिला से की थी मारपीट, उसने सुनाई आपबीती
AajTak
'आजतक' से बात करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसे और उसके परिवार को पादरी बजिंदर सिंह और उनके सहयोगियों से धमकियां मिल रही हैं. पीड़िता ने बताया कि उसके पति को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है.
स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है. महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में बजिंदर सिंह के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज कर लिया है.
बजिंदर सिंह का एक वीडियो कुछ दिनों से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बजिंदर महिला को धक्का, थप्पड़ जड़ते और गला पकड़कर धमाकते हुए दिख रहा है. महिला बच्चे के साथ पादरी के दफ्तर आई थी, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जिस महिला के साथ बजिंदर ने मारपीट की उसने 'आजतक' को पूरी आपबीती बताई है.
पीड़िता की आपबीती
'आजतक' से बात करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसे और उसके परिवार को पादरी बजिंदर सिंह और उनके सहयोगियों से धमकियां मिल रही हैं. पीड़िता ने बताया कि फरवरी में गुरुवार की प्रार्थना के बाद, कर्मचारियों को प्रतीक्षा करने का निर्देश दिया गया था. वीडियो में, बजिंदर सिंह एक लड़के को पीटते हुए दिखाई दे रहा है जो पास में खड़ा था. पीड़िता के अनुसार, लड़के ने पहले अपनी बहन के साथ पादरी के अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई थी.
यह भी पढ़ें: पंजाब: पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई दूसरी FIR, यौन उत्पीड़न मामले के बाद अब थप्पड़ कांड में केस दर्ज
पीड़िता ने कहा, "उस दिन, पादरी बजिंदर ने हमें अपने फोन सौंपने का आदेश दिया. फिर उन्होंने लड़के पर एक मोबाइल फोन फेंका और एक लैपटॉप तोड़ दिया. मैंने बोला कि प्रॉफेट जी आप ऐसा ना करो आपने जो बात करनी है आप मुंह से बात करो. प्लीज आप बच्चों के ऊपर हाथ ना उठाओ. ये उनकी मर्जी है कि वो सेवा करना चाहते या नहीं करना चाहते हैं. कोई जबरदस्ती थोड़ा ना है.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









