'वह जल्द ही बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री होंगी', ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी ने साधा निशाना
AajTak
शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया था. इस दौरान शुभेंदु के साथ विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक लाहिड़ी और मनोज तिग्गा भी साथ गए थे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि जैसे उन्होंने नंदीग्राम में ममता को हराया था, वैसे ही आगे भी हराएंगे. दरअसल, उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय को लेकर बीजेपी की ओर से आयोजित एक जनसभा के बाद उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का समय खत्म हो गया है. वह जल्द ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री होंगी.
उन्होंने कहा, "एक दिन पहले इनडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी ने एक बैठक में कहा था कि वह मेरा नाम भी नहीं लेना चाहती हैं और मैंने पश्चिम बंगाल के लिए फंड रोकने के लिए केंद्र को लिखा है. अब वह कहती हैं कि मैं एक स्नेही भाई की तरह था."
शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया था. इस दौरान शुभेंदु के साथ विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक लाहिड़ी और मनोज तिग्गा भी साथ गए थे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी.
वहीं शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि यह मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी. उन्होंने आगे कहा कि जब भी सार्वजिनक रूप से अभिषेक बनर्जी कांथी में आते हैं तो वे उन्हें चाय पीने के लिए अपने निवास पर आने के लिए आमंत्रित करते हैं.
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी और बनर्जी के बीच 2020 के अंत से ही अनबन चल रही है. तब अधिकारी ने टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. तब के विधानसभा चुनावों में उन्होंने नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को हराया था. इसके बाद से ही अधिकारी लगातार ममता पर निशाना साधते नजर आ जाते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










