
वहां निकल रहा खजाना... ये अफवाह फैलते ही खेत खोदने लगे सैकड़ों लोग
AajTak
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैली कि जोहान्सबर्ग के पास एक बस्ती में जमीन से सोना मिला है. फिर क्या था आसपास के छोटे शहरों और कस्बों से लोग वहां पहुंचने लगे और देखते-देखते आसपास के खेतों को खोद डाला.
जोहान्सबर्ग से 30 मील पूर्व में स्थित एक कस्बे में मशीनों से कई गहरे गड्ढों को भरा जा रहा है. यह एक काम एक ऐसी खोज का अंत था, जिसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अफवाह से हुई. किसी जमाने में इस कस्बे के आसपास सोने का खनन होता था. जब यहां से सोना मिलना बंद हो गया तो खनन का काम भी रोक दिया गया और पूरा इलाका वीरान हो गया.
अब एक बार फिर से ये पूरा इलाका कुछ दिनों के लिए सोने की खोज की वजह से चर्चा में आ गया था. यहां दर्जनों भाग्य आजमाने वाले लोग पहुंचे और फावड़ों और मशीनों से आसपास के खेतों की खुदाई करने लगे.
दो सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर जोहान्सबर्ग के पास एक पुराने खनन शहर में सोना मिलने की अफवाह जंगल की आग की तरह फैल गई. किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया कि स्प्रिंग्स नामक खनन शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक बस्ती में कच्ची सड़क के किनारे एक खेत में बाड़ के खंभे के लिए गड्ढा खोदते समय सोना मिला है.
इसके बाद पास के गांव गुगुलेथु के कई बेरोजगार निवासी यहां आकर खुदाई के काम में जुट गए. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुतबिक, स्थानीय पार्षद डीन स्टोन ने बताया कि सैकड़ों मील दूर से यहां लोग आने लगे और सोने की खोज में जुट गए. इन लोगों में उत्तर में लिम्पोपो प्रांत और उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग शहर के लोग भी शामिल थे.
दूर-दराज से सोना खोजने पहुंचने लगे लोग यहां पहुंचे लोगों ने देखते-देखते आसपास के खेतों को खोद डाला. यहां आने वाले अधिकतर लोग गुगुलेथु से हैं. एक शख्स ने बताया कि हम भूखे हैं, कोई नौकरी नहीं है. इसलिए यहां सोना खोज रहे हैं. ताकि, हमारा समय बदल जाए. 19 साल के नोम्सा जमंगिले ने कहा कि वह अपनी बहन थोकोजिले और अपने दो दोस्तों के साथ टाउनशिप के खेत से मिट्टी के 15 बोरे खोदे, लेकिन कुछ नहीं मिला.
सैंडी त्शोना, जो बाड़ वाले खेत में अपने 18 मवेशियों को चराते थे, ने बताया कि उन्होंने और उनके साथी किसानों ने लोगों को बाहर खुदाई शुरू करने की अनुमति दी, लेकिन जल्द ही वे जबरदस्ती खेत में घुस गए. 48 साल के सैंडी ने कहा कि उसके बाद तो स्थिति बेकाबू हो गई.बुधवार 18 फरवरी तक, एकुरहुलनी नगर पालिका के अधिकारियों ने अवैध खनन माने जाने वाले इन कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, खनन उपकरण जब्त किए गए और खाइयों को भरने के लिए खुदाई करने वाली मशीनें और डंपर ट्रक मंगवाए गए.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









