
वरुथिनी एकादशी के व्रत से मिलता है 1000 तप के बराबर पुण्य, जानें पूजन विधि
AajTak
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को ‘वरुथिनी एकादशी’ के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी का उपवास करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी कब है और इसकी पूजा विधि क्या है.
हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है. एक महीने में दो एकादशी के व्रत रखे जाते हैं. वहीं, साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा की जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को ‘वरुथिनी एकादशी’ के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी का उपवास करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी कब है और इसकी पूजा विधि क्या है.
वरुथिनी एकादशी तिथि?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 24 अप्रैल को मनाई जाएगी. इसमें 23 अप्रैल को शाम 4:43 से कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत होगी, जो 24 अप्रैल को दोपहर 2:32 पर समाप्त होगी.
कैसे करें वरुथिनी एकादशी की पूजा?
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि जो भी भक्त वरुथिनी एकादशी का व्रत करता है, उसे 10000 वर्षों तक तप करने के बराबर पुण्य का फल प्राप्त होता है. वरुथिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान श्री हरि विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए. विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन के सभी पाप दूर होते हैं.
वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें और मंदिर स्वच्छ करें. इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें और भगवान विष्णु व भगवान कृष्ण का पूजन आरंभ करें. भगवान को चंदन का तिलक लगाएं और फूल माला व मिठाई अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाएं और पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं. फिर व्रत कथा पढ़ें व आरती करें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











