
वक्फ बोर्ड विधेयक के लिए मांगी गई थी राय, JPC को मिले एक करोड़ बीस लाख से ज्यादा सुझाव
AajTak
सूत्रों के अनुसार ई-मेल और लिखित पत्रों के ज़रिए 1 करोड़ 20 लाख ज़्यादा सुझाव समिति के पास आ चुके हैं. समिति के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने लोकसभा स्पीकर से मुलाक़ात कर ई-मेल और लिखित पत्रों को अध्ययन करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त अधिक अधिकारियों उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.
वक़्फ़ बोर्ड को लेकर बनी जेपीसी ने वक़्फ़ बोर्ड Amendment Bill, 2024 पर आम जनता से ईमेल और लिखित पत्र के ज़रिए सुझाव मांगे थे. समिति के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वक़्फ़ बोर्ड Amendment Bill, 2024 पर 18 सितंबर 2024 तक समिति को 91,78,419 ई-मेल प्राप्त हुए थे. इनमें से इनबॉक्स की क्षमता अधिकतम 33,43,404 ई-मेल है. 12801 ई-मेल अटैचमेंट के साथ प्राप्त हुए हैं और 75650 ई-मेल स्पैम फोल्डर में हैं. समिति के अभी तक लिखित पत्रों के माध्यम से लगभग 30 लाख सुझाव पत्र आ चुके हैं.
सूत्रों के अनुसार ई-मेल और लिखित पत्रों के ज़रिए 1 करोड़ 20 लाख ज़्यादा सुझाव समिति के पास आ चुके हैं. समिति के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने लोकसभा स्पीकर से मुलाक़ात कर ई-मेल और लिखित पत्रों को अध्ययन करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त अधिक अधिकारियों उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. सूत्रों के अनुसार समिति के चेयरमैन 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को जेपीसी की रिपोर्ट में करने मदद करने के लिए जोड़ा गया हैं.
बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक पर गुरुवार को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक भी हुई थी. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. सूत्रों के अनुसार जेपीसी की बैठक में बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बीच तीखी बहस हो गई. बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने संजय सिंह पर उनके साथ अपमानजनक तरीके से बात करने का आरोप लगाया.
सूत्रों के अनुसार जेपीसी की बैठक में मौजूद सांसदों का कहना है कि बैठक के दौरान AAP सांसद संजय सिंह द्वारा मेधा कुलकर्णी के बारे में टिप्पणी की गई, उससें वो बेहद परेशान और भावुक हो गईं. बैठक में लंच टाइम के दौरान समिति के चेयरमैन जगदंबिका पाल के हस्तक्षेप के बाद संजय सिंह ने मेधा कुलकर्णी से माफ़ी भी मांगी. मेधा कुलकर्णी ने समिति के चेयरमैन से कहा कि बैठक के दौरान उनका अपमान किया गया था और संजय सिंह बैठक के दौरान ही माफी मांगें. सूत्रों की मानें तो बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बैठक में कहा कि बाहर इस तरह अफ़वाह फैलाई जा रही है कि अगर ये बिल संसद से पास हो गया तो सभी मस्जिदों को हटाया दिया जाएगा और मस्जिदों की ज़मीन पर कब्जा कर लिया जाएगा. इस तरह से अफ़वाह ना फैलाई जाए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








