
वक्फ बोर्ड चीफ दरख्शां अंद्राबी को जान से मारने की धमकी, TRF ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
AajTak
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख़्शां अंद्राबी को हजरतबल दरगाह पर तोड़फोड़ मामले में आरोप लगाने के बाद TRF ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी. अंद्राबी ने घटना को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि हमला केवल संपत्ति पर नहीं बल्कि आस्था और संविधान पर है. उन्होंने दावा किया कि पुलिस को पहले ही चेतावनी दी गई थी.
जम्मू-कश्मीर में हजरतबल दरगाह के नेमप्लेट पर लगे अशोक एम्बेलम को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद विवाद और गहराता जा रहा है. द रेजिस्टेंस फ्रंट नाम के संगठन ने सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी को जान से मारने की धमकी दी है.
TRF की पोस्ट में लिखा गया, "यह गंदगी दरख्शां अंद्राबी, RSS की कठपुतली, अपनी असली रंगत दिखा चुकी है. इस बार उसे और उसके परिवार को छोड़ा नहीं जाएगा. पहले उसके अपनों को मारा जाएगा ताकि वह दर्द महसूस कर सके. अगर उसे लगता है कि RSS उसके लिए सुरक्षा कवच बनेगा, तो वह सपना देखती रहे जब तक कि उसके सिर में गोली नहीं लगे."
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय चिह्न को लेकर बवाल, भीड़ ने हजरतबल दरगाह में पत्थर से तोड़ा अशोक स्तंभ
एक अन्य संदेश में कहा गया, "अंद्राबी, तुम्हारे दिन गिने-चुने रह गए हैं. पूरा कश्मीर तुम्हारे और तुम्हारे आकाओं की गंदी साजिशों के खिलाफ खड़ा है. पीपुल्स रेजिस्टेंस तुम्हें देख रहा है और इस बार तुम्हारी गद्दारी बिना सजा के नहीं जाएगी."
केवल संपत्ति पर नहीं बल्कि आस्था पर हमले का आरोप
श्रीनगर में इससे पहले शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अंद्राबी ने इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र बताया था. उन्होंने कहा कि यह हमला केवल संपत्ति पर नहीं बल्कि आस्था पर किया गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








