
'वक्फ बोर्ड को किसी को धर्म से बाहर निकालने का हक नहीं', अहमदिया विवाद पर बोलीं स्मृति ईरानी
AajTak
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अधिनियम के तहत किसी भी वक्फ बोर्ड के पास यह अधिकार नहीं है कि वह किसी व्यक्ति या समुदाय को किसी धर्म से बाहर कर दे. आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा अहमदिया समुदाय को "काफिर" और गैर-मुस्लिम कहने का प्रस्ताव पारित किया गया है.
अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में किसी भी वक्फ बोर्ड के पास किसी व्यक्ति या समुदाय को किसी धर्म से बाहर करने का अधिकार नहीं है. उनकी ये टिप्पणी आंध्रप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम बताने वाले प्रस्ताव पारित करने पर विवाद के बीच आई है. प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मंगलवार को अहमदिया समुदाय पर आंध्रप्रदेश वक्फ बोर्ड के रुख का समर्थन करते हुए दावा किया कि यह सभी मुसलमानों की सर्वसम्मत स्थिति है.
इस मामले में ईरानी ने कहा कि मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि सभी वक्फ बोर्ड संसद के अधिनियम के तहत आते हैं. कोई भी वक्फ बोर्ड संसद की गरिमा के विपरीत काम नहीं कर सकता है और उसके द्वारा बनाए गए कानूनों का उल्लंघन नहीं कर सकता है. किसी भी वक्फ बोर्ड को इसकी अनुमति नहीं है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अधिनियम के तहत किसी भी वक्फ बोर्ड के पास यह अधिकार नहीं है कि वह किसी व्यक्ति या समुदाय को किसी धर्म से बाहर कर दे. हमने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वह तथ्यों को हमारे सामने रखें, क्योंकि अहमदिया मुस्लिम समुदाय ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय से अपील की थी. उन्होंने कहा कि वह राज्य के मुख्य सचिव की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हैं.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड के रुख का समर्थन करने के बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने कहा कि किसी को भी संसद के अधिनियम का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है.
आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा अहमदिया समुदाय को "काफिर" और गैर-मुस्लिम कहने का प्रस्ताव पारित करने के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा. इसमें बोर्ड के प्रस्ताव को "घृणा अभियान" कहा गया था. साथ ही ये भी कहा गया कि पूरे देश में इसका असर हो सकता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








