
वक्फ बिल लोकसभा में पास, पक्ष में पड़े 288 वोट, ओवैसी समेत विपक्षी सांसदों के संशोधन खारिज
AajTak
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित हो गया, जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच 12 घंटे की बहस चली. एनडीए ने इसे अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी बताया, जबकि विपक्ष ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया. इसके पक्ष में 288 वोट पड़े हैं जबकि इसके विपक्ष में 232 वोट पड़े हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित है, सभी यहां गर्व के साथ रहते हैं.
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पारित हो गया है. वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में वोटिंग हुई, जिसमें 464 कुल वोटों में से 288 पक्ष में और 232 विरोध में रहे. लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर 12 घंटा से ज्यादा बहस चली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और विपक्ष के सांसदों ने अपने-अपने पक्ष रखे. अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा और फिर राष्ट्रपति के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा.
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
विधेयक पर हुई चर्चा के जवाब में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारत से सुरक्षित कोई जगह नहीं है और वे यहां सुरक्षित हैं क्योंकि बहुसंख्यक समुदाय पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष है. उन्होंने कहा कि पारसी जैसी मामूली अल्पसंख्यक समुदाय भी भारत में सुरक्षित हैं और सभी अल्पसंख्यक यहां गर्व के साथ रहते हैं.
कुछ सदस्यों ने कहा था कि अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित नहीं हैं. यह बयान पूरी तरह से गलत है. अल्पसंख्यकों के लिए भारत से सुरक्षित कोई स्थान नहीं है. मैं भी एक अल्पसंख्यक हूं और हम सभी यहां बिना किसी भय के और गर्व के साथ रह रहे हैं.
लोकसभा से वक्फ संशोधन बिल पास होने पर सत्तारूढ़ एनडीए ने इसे अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी बताया. सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा के अपने दावे को और मजबूत किया है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









