
'वक्फ बिल लाकर देश को बांटने की कोशिश', ममता बनर्जी बोलीं- नई सरकार बनने पर इसे खत्म करेंगे
AajTak
ममता बनर्जी ने बुधवार को दिए अपने एक बयान में बीजेपी पर विभाजनकारी एजेंडा अपनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था,
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने वक्फ बिल लाकर देश को बांटने की कोशिश की है. उन्होंने वादा किया कि जब केंद्र में नई सरकार बनेगी और मौजूदा सरकार सत्ता से बाहर होगी, तो इस बिल को रद्द करने के लिए एक नया संशोधन लाया जाएगा. गुरुवार तड़के लोकसभा में 12 घंटे तक चली लंबी बहस के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हुआ.
ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, "जब मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाकर नई सरकार बनेगी, तो हम इस वक्फ बिल को रद्द करने के लिए एक नया संशोधन लाएंगे."
उन्होंने आरोप लगाया, "बीजेपी ने यह वक्फ बिल देश को बांटने के लिए लाया है."
बनर्जी ने बुधवार को दिए अपने एक बयान में बीजेपी पर विभाजनकारी एजेंडा अपनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, "मेरे सांसद दिल्ली में वक्फ मुद्दे पर अपनी बात रखने गए हैं. 'जुमला पार्टी' का केवल एक ही एजेंडा है- देश को बांटना. वे 'फूट डालो और राज करो' की नीति में विश्वास रखते हैं."
बता दें कि इस बिल का सत्तारूढ़ एनडीए ने जोरदार समर्थन किया और इसे अल्पसंख्यकों के लिए फायदेमंद बताया, जबकि विपक्षी दलों ने इसे "मुस्लिम विरोधी" बताते हुए कड़ा विरोध किया. लंबी बहस के बाद इस बिल को 288 वोटों के समर्थन और 232 विरोधी मतों के साथ पारित किया गया. विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधनों को ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया. लोकसभा में पारित होने के बाद इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









