
वक्फ बिल पर BJD ने पीछे खींचे पैर, पहले किया विरोध, अब सांसदों से कहा- अपनी मर्जी से करें वोट
AajTak
BJD ने स्पष्ट किया है कि पार्टी वक्फ बिल पर कोई व्हिप जारी नहीं करेगी और राज्यसभा में उसके सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान कर सकते हैं. इससे पहले पार्टी ने इस बिल का विरोध किया था.
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने अपने रुख में बदलाव किया है. पहले इस बिल का विरोध करने वाली पार्टी ने अब अपने सांसदों को इस पर वोटिंग के दौरान स्वतंत्र निर्णय लेने की अनुमति दे दी है. BJD ने स्पष्ट किया है कि पार्टी इस बिल पर कोई व्हिप जारी नहीं करेगी और राज्यसभा में उसके सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर अपनी मर्जी से मतदान कर सकते हैं.
पहले विरोध, अब तटस्थ रुख
BJD ने इससे पहले इस बिल का कड़ा विरोध किया था और इसे अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ बताया था. लेकिन अब जब यह विधेयक राज्यसभा में पेश होने वाला है, तब पार्टी ने अपने सांसदों को स्वविवेक से मतदान करने की छूट दे दी है.
BJD का आधिकारिक बयान
बीजू जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक्स पर आधिकारिक बयान में कहा, "बीजू जनता दल हमेशा धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों का पालन किया है, जिससे सभी समुदायों के अधिकारों की रक्षा हो सके. हम अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं का सम्मान करते हैं. इन विचारों को ध्यान में रखते हुए, हमने अपने माननीय सांसदों को यह निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी है कि वे न्याय, सद्भाव और सभी समुदायों के अधिकारों के सर्वोत्तम हित में मतदान करें. इस मुद्दे पर कोई पार्टी व्हिप जारी नहीं किया गया है."
एक दिन पहले ही किया था विरोध

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









