
वक्फ बिल पर बागी हुए JDU नेता बलियावी, बोले- हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
AajTak
बलियावी ने आगे कहा, 'हम जल्द ही इदार-ए-शरिया की मीटिंग बुलाएंगे. हमारी लीगल सेल वक्फ बिल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी. जहां-जहां हाईकोर्ट हैं वहां जहां हमारी लीगल सेल है उनकी जल्द बैठक होगी. हम पूरी ताकत से लड़ेंगे. '
लोकसभा से वक्फ बिल पास होने के बाद जेडीयू में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि वक्फ बिल के लोकसभा से पास होने के साथ ही सेक्युलर और कम्युनल दोनों नंगे हुए हैं.
बलियावी ने कहा, 'इस समय मुस्लिम उबल रहे हैं....इदार ए शरिया का प्रमुख होने के नाते मैंने बिल में बदलाव के लिए कई सुझाव दिए थे लेकिन इन सुझावों पर कोई पहल नहीं की गई. कागज कलम से लेकर सेक्युलर दलों के नेताओं से मुलाकात तक, हमने हरसंभव कोशिश की लेकिन कल रात संसद में सबके सब नंगे हो गए.'
हम लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
बलियावी ने कहा, 'ये वाजिब हो गया है कि अब कम्युनल और सेक्युलर में कोई फर्क नहीं हैं. 31 पेज का सुझाव इदार-ए-शरिया ने जेपीसी को भी दिया था. हमने नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भी दिया था और जेपीसी के सदस्यों को भी दिया था. रात लोकसभा में बिल पेश हो गया है. पूरी बिल की कॉपी सामने नहीं आई है. वॉल पर लिखने से पहले अपने आप को संजीदा बनाइए.'
बलियावी ने आगे कहा, 'हम जल्द ही इदार-ए-शरिया की मीटिंग बुलाएंगे. हमारी लीगल सेल वक्फ बिल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी. जहां-जहां हाईकोर्ट हैं वहां जहां हमारी लीगल सेल है उनकी जल्द बैठक होगी. हम पूरी ताकत से लड़ेंगे. सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. यह वक्त फेसबुक और व्हाट्सएप पर लिखने का नहीं बल्कि इस बिल के खिलाफ लड़ाई लड़ने का है.'
यह भी पढ़ें: 5 साल से हों मुसलमान, बेटियों का हिस्सा नहीं कर पाएंगे दान... वक्फ में संपत्ति देने के नए नियम समझ लीजिए

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









