
'वक्फ के नाम पर गुंडे अपनी संपत्ति बना रहे...', पन्ना में अवैध मदरसे पर BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान
AajTak
अल्पसंख्यक समुदाय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रऊफ करीब 10-12 साल पहले पन्ना में खाली हाथ आया था, लेकिन अब उसने धर्म की आड़ में चंदे का धंधा चमकाकर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से तकरीबन 5000 वर्गफीट भूमि पर भारी-भरकम मदरसा बना लिया है.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में खजुराहो सांसद और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पुरानी पन्ना की बीड़ी कॉलोनी में संचालित एक अवैध मदरसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मदरसे पर अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब मीडिया कवरेज के लिए मौके पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और मदरसे से जुड़े लोगों ने पत्रकारों को घेर लिया और चिल्लाकर उनका कैमरा बंद करवा दिया.
BJP सांसद वीडी शर्मा ने कहा, "मुझे एक अल्पसंख्यक समाज के भाई ने बताया कि पन्ना में एक अवैध मदरसा संचालित हो रहा है. सोचिए, जब पन्ना जैसे छोटे शहर में वक्फ के नाम पर गुंडे अवैध संपत्ति बना रहे हैं, तो पूरे देश में कितनी अवैध संपत्तियां हो सकती हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं. यह देश संवैधानिक तरीके से चलेगा."
स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ जागरूक व्यक्तियों ने इस मदरसे के संचालक तांत्रिक अब्दुल रऊफ उर्फ हकीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि रऊफ करीब 10-12 साल पहले पन्ना में खाली हाथ आया था, लेकिन अब उसने धर्म की आड़ में चंदे का धंधा चमकाकर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से तकरीबन 5000 वर्गफीट भूमि पर भारी-भरकम मदरसा बना लिया है.
आरोप है कि इस मदरसे की आड़ में वह करोड़ों रुपए की चंदा वसूली कर रहा है. स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि कुछ साल पहले इस मदरसे में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिसकी जांच की मांग लंबे समय से की जा रही है.
जब मीडिया ने इस मामले की कवरेज के लिए बीड़ी कॉलोनी का दौरा किया, तो वहां मौजूद मदरसे से निकले लोगों और आसपास की करीब दर्जनभर महिलाओं ने पत्रकारों को घेर लिया. उन्होंने चिल्लाकर कैमरा बंद करवा दिया और पत्रकारों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान मदरसे के संचालक मौलाना तांत्रिक रऊफ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आए और शहर से बाहर होने की बात कहकर टाल गए.
पन्ना के जागरूक नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने इस मदरसे की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








