
वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CPI और तमिल एक्टर विजय की पार्टी, 16 अप्रैल को होगी सुनवाई
AajTak
याचिका में उन्होंने तर्क दिया है कि यह संशोधन संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार) और अनुच्छेद 26 (धार्मिक संस्थाओं को स्वतंत्रता) का उल्लंघन करता है. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस कानून के तहत वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन अब राजनीतिक हस्तक्षेप के अधीन हो सकता है, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता प्रभावित होगी.
वक्फ कानून को अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कषगम (TVK) ने भी चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. दोनों दलों ने इस कानून को अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन और संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना के खिलाफ बताया है. रविवार को CPI की ओर से पार्टी के महासचिव डी राजा ने सुप्रीम कोर्ट में एक लिखित याचिका दाखिल की.
याचिका में उन्होंने तर्क दिया है कि यह संशोधन संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार) और अनुच्छेद 26 (धार्मिक संस्थाओं को स्वतंत्रता) का उल्लंघन करता है. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस कानून के तहत वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन अब राजनीतिक हस्तक्षेप के अधीन हो सकता है, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता प्रभावित होगी.
इसी दिन, तमिल फिल्म अभिनेता और राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्ट्री कषगम' (TVK) ने भी इसी अधिनियम को चुनौती देते हुए एक अलग याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की. टीवीके का कहना है कि यह संशोधन राज्यों के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करता है और अल्पसंख्यक समुदायों के हितों को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने इसे एक "राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम" करार दिया.
इन याचिकाओं पर अब सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा. भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में गठित तीन न्यायाधीशों की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. यह सुनवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वक्फ अधिनियम से जुड़ा यह संशोधन कई राज्यों में विवाद और चिंता का कारण बना हुआ है.
बता दें कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ और समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में कई अन्य याचिकाएं भी दाखिल की जा चुकी हैं. विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिक अधिकार समूहों और धार्मिक संस्थाओं ने इस अधिनियम को लेकर अपने-अपने मत सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखे हैं. वक्फ संपत्तियां भारत में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. ऐसे में इस कानून में किए गए संशोधनों से जुड़े विवाद ने देशव्यापी बहस को जन्म दे दिया है. अब सबकी निगाहें 16 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय हो सकेगा कि क्या यह संशोधन संविधान की कसौटी पर खरा उतरता है या नहीं.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








