
वक्फ कानून के खिलाफ शहर-शहर प्रदर्शन, कोलकाता में छात्रों का मार्च, मुंबई की सड़कों पर AIMIM कार्यकर्ता
AajTak
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना फजलुर रहीम मुजद्दिदी ने कहा,
संसद के दोनों सदनों से वक्फ बिल के पास होने और कानून बनने के बाद देश के अलग-अलग इलाकों से प्रोटेस्ट की खबरें सामने आ रही हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIPMPLB) ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि घर की बत्ती बंद करें और वक्फ कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट करें. वहीं, बीजेपी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी मुस्लिमों के घर में रोशनी देंगे.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की आलिया विश्वविद्यालय (Aliah University) के स्टूडेंट्स वक्फ संशोधन के खिलाफ कैंपस में प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे हैं. विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट सर्कस क्रॉसिंग तक रहा. यही वह स्थान है, जहां पिछले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था.
लखनऊ में शिया समुदाय का हल्ला बोल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमामबाड़े के शिया समुदाय के लोगों ने वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया है. जुमे की नमाज के बाद शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ. वहां पर मौजूद लोगों के हाथों में तख्ती नजर आई, जिसमें वक्फ संशोधन के खिलाफ स्लोगन्स लिखे हुए थे.
मुंबई की सड़कों पर AIMIM
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के कार्यकर्ताओं ने भी जुमे की नमाज के बाद वक्फ कानून के खिलाफ सड़को पर उतरकर विरोध जताया. इस दौरान AIMIM नेता वारिस पठान को और प्रोटेस्ट कर रहे कुछ लोगों को मुंबई पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि प्रोटेस्ट के लिए परमिशन नहीं लिया गया था. वारिस पठान अपने समर्थकों के साथ बायकुला की हिंदुस्तानी मस्जिद के पास प्रोटेस्ट कर रहे थे. इस दौरान वक्फ संशोधन के खिलाफ नारे भी लगाए गए. 15 से 20 मिनट तक प्रोटेस्ट चलने के बाद पुलिस ने करीब 50-60 लोगों को हिरासत में लिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








