
लोन लेकर ट्रेडिंग में निवेश, और भारी रिटर्न... वायु सेना अधिकारी से 97 लाख का फ्रॉड
AajTak
पुणे में 53 वर्षीय रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी एक फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग स्कैम का शिकार होकर 97 लाख रुपये गंवा बैठे. ठगों ने उन्हें फर्जी ऐप के जरिए निवेश के लिए 55 लाख का लोन लेने तक के लिए उकसाया. नकली मुनाफे दिखाकर कई खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए. सच सामने आने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
महाराष्ट्र में पुणे के एक 53 साल के रिटायर्ड भारतीय वायु सेना (IAF) अधिकारी ने एक परिष्कृत ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग स्कैम में लगभग 97 लाख रुपये गंवा दिए. पीड़ित के एक नकली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर इंवेस्टमेंट के लिए 55 लाख रुपये का लोन लेने के लिए भी मजबूर किया गया. इसके बाद उससे कई नकली खातों में पैसे ट्रांसफर कराकर धोखा दिया गया.
ट्रांजेक्शन ऐप पर दिखा बढ़ा-चढ़ाकर रिटर्न
पुलिस के अनुसार, पीड़ित को एक ऑनलाइन एड के ज़रिए एक फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए फुसलाया गया था. मार्केट एक्सपर्ट्स का एक ग्रुप बताकर उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया गया. फिर नकली ट्रेडिंग टिप्स के आधार पर भारी निवेश करने के लिए उसे राजी किया गया. उनके द्वारा किया गया हर ट्रांजेक्शन ऐप पर अपने आप बढ़ा-चढ़ाकर रिटर्न के साथ दिखाई देता था, जिससे उन्हें विश्वास हो जाता था कि उनके निवेश से भारी मुनाफा हो रहा है. उनके अकाउंट में 4.44 करोड़ रुपये की राशि दिखाई पड़ रही थी.
ऐसे हुआ ठगी का अहसास जब पूर्व सैनिक की सेविंग खत्म हो गई तो फ्रॉड्स ने उन्हें पर्सनर और गोल्ड लोन लेने के की राय दी, और चेतावनी दी कि यदि उन्होंने निवेश करना बंद कर दिया तो वे अपना सारा प्रॉफिट खो देंगे. 40 दिनों की अवधि में, उन्होंने सतारा (महाराष्ट्र), कोलकाता, 24 परगना (पश्चिम बंगाल), हैदराबाद, बारपेटा (असम), पलक्कड़ (केरल), इंदौर और धार (मध्य प्रदेश), और खोरधा (ओडिशा) आदि स्थानों पर स्थित खातों में 18 बड़े ट्रांजेक्शन किए. धोखाधड़ी का पता तब चला जब शिकायतकर्ता ने अपनी कथित कमाई निकालने की कोशिश की और उससे राशि का 20% टैक्स के रूप में देने को कहा गया. ठगे जाने का एहसास होने पर, उन्होंने पुणे साइबर अपराध पुलिस स्टेशन का रुख किया, जहां एक एफआईआर दर्ज की गई.
अधिकारियों ने कहा कि यह मामला ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटालों के बढ़ते चलन का हिस्सा है, जो फर्जी ऐप्स और सोशल मीडिया समूहों के माध्यम सेहाई रिटर्न के झूठे वादों के साथ निवेशकों को निशाना बनाते हैं. बार-बार पुलिस की सलाह और जागरूकता अभियानों के बावजूद, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में साइबर अपराध यूनिट ऐसी घटनाओं में वृद्धि की रिपोर्ट करती रहती हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







