
लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की राह में रोड़े ही रोड़े... जानिए किन देशों में पहले से है ऐसा सिस्टम
AajTak
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में बताया है कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाने के लिए संविधान के पांच अनुच्छेद में संशोधन करना होगा. ऐसे में जानते हैं कि एक साथ चुनाव करवाने में क्या-क्या चुनौतियां हैं? क्या ऐसा हो सकता है? और अगर होता है तो इससे फायदा क्या होगा?
क्या देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए? इस पर लंबे समय से बहस हो रही है. लेकिन नतीजा अब तक कुछ नहीं निकला है. अब केंद्र सरकार ने बताया कि अगर देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ कराने हैं तो संविधान के पांच अनुच्छेद में संशोधन करना होगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि साथ में चुनाव कराने के लिए अनुच्छेद- 83, 85, 172, 174 और 356 में संशोधन करना होगा.
उन्होंने बताया कि साथ चुनाव करवाने के लिए ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की जरूरत भी होगी, जिस पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होंगे. उन्होंने बताया कि ईवीएम 15 साल तक काम कर सकती है. ऐसे में अगर एक साथ चुनाव होते हैं तो इनका इस्तेमाल तीन या चार बार ही होगा और फिर 15 साल में बदलने पर बहुत खर्च होगा.
संविधान में क्या संशोधन करना होगा?
- अनुच्छेद-83: इसके मुताबिक, लोकसभा का कार्यकाल पांच साल तक रहेगा. अनुच्छेद- 83(2) में प्रावधान है कि इस कार्यकाल को एक बार में सिर्फ एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.
- अनुच्छेद-85: राष्ट्रपति को समय से पहले लोकसभा भंग करने का अधिकार दिया गया है.
- अनुच्छेद-172: इस अनुच्छेद में विधानसभा का कार्यकाल पांच साल का तय किया गया है. हालांकि, अनुच्छेद-83(2) के तहत, विधानसभा का कार्यकाल भी एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










