
लोकसभा में SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का विवादित बयान, बोले- शायद हमें जिहाद करना पड़ेगा
AajTak
लोकसभा में वक्फ संपत्ति से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि मुसलमानों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है और हालात ऐसे बन रहे हैं कि शायद हमें जिहाद करना पड़ेगा. उनके इस बयान से संसद में हलचल मच गई. सत्ताधारी दल ने इसे भड़काऊ बताते हुए कड़ी निंदा की है.
लोकसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बयान ने राजनीतिक माहौल में गर्मी ला दी. वक्फ संपत्तियों से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए नदवी ने कहा कि आज ऐसा महसूस होता है कि संविधान के आर्टिकल 25 और 26 को कमजोर कर दिया गया है और मुसलमानों की जिंदगी तंग कर दी गई है.
नदवी ने सदन में आरोप लगाया कि 70 प्रतिशत वक्फ जायदादों का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. उनका कहना था कि इस स्थिति ने समुदाय में असुरक्षा बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों के लिए हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं.
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने गर्म किया राजनीतिक माहौल
अपने भाषण के दौरान उन्होंने मौलाना अरशद मदनी के बयान का भी जिक्र किया. नदवी ने कहा कि मौलाना का कहना है कि अन्याय और जुल्म के खिलाफ शायद हमें फिर लड़ना पड़ेगा और जिहाद करना पड़ेगा. नदवी ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे हालात बन रहे हैं जब समुदाय को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए नई लड़ाई लड़नी पड़ सकती है.
संसद में बैठे सदस्यों ने इस बयान पर नाराजगी जताई. सत्ताधारी दल के सांसदों ने इसे भड़काऊ और गैरजिम्मेदाराना बयान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई. उनका कहना था कि संसद में इस तरह की भाषा से समाज में गलत संदेश जाता है.
BJP नेताओं ने नदवी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है. उनका कहना था कि जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल संसद के अंदर नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे तनाव बढ़ता है और देश की एकता पर असर पड़ता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










