
लोकसभा में सोनिया गांधी ने उठाई 4 मांगें, गिरिराज सिंह, अनुराग ठाकुर ने घेरा
AajTak
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान सोनिया गांधी (sonia gandhi) ने मनरेगा का जिक्र किया. MGNREGA पर बात करते हुए सोनिया गांधी ने 4 मांगें उठाईं.
कांग्रेस की अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में मनरेगा का मामला उठाया, जिसपर गिरिराज सिंह और अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया. रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा जिसका कई लोगों ने मजाक उड़ाया था उसी ने कोविड काल, लॉकडाउन में करोड़ों लोगों को ठीक वक्त पर मदद की. इसने सरकार के बचाव में सार्थक भूमिका निभाई. बावजूद इसके मनरेगा के बजट में लगातार कटौती हो रही है, जिससे काम मिलने और समय पर मजदूरी के भुगतान की कानूनी गारंटी कमजोर पड़ रही है.
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि इस साल मनरेगा का बजट 2020 की तुलना में 35 फीसदी कम है, जबकि बेरोजगारी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि 26 मार्च को दूसरे सभी राज्यों ने योजना के तहत नकारात्मक संतुलन दिखाया, जिसमें कामगारों का लगभग पांच हजार करोड़ बकाया है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के सोशल ऑडिट पर समझौता नहीं किया जाए जाना चाहिए.
सोनिया गांधी ने उठाई ये मांग
- मनरेगा के लिए उचित बजट दिया जाए - काम के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान मिले - मजदूरी भुगतान में देरी पर मुआवजे का प्रावधान हो - राज्यों की वार्षिक कार्ययोजनाओं को बिना किसी देरी के निर्धारित किया जाए
गिरिराज सिंह और अनुराग ठाकुर का पलटवार
सोनिया गांधी ने जैसे ही अपनी बात खत्म की, तब ही गिरिराज सिंह खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जो बातें कहीं वे तथ्यों से परे हैं. गिरिराज ने दावा किया कि 2013-14 में सिर्फ 33 हजार करोड़ बजट था जिसे एक लाख करोड़, एक लाख 12 हजार करोड़ तक पहुंचाया गया.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








