
'लोकसभा भंग कर देशभर में कराएं SIR...', TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की डिमांड
AajTak
वोटर लिस्ट रिवीजन पर जारी सियासी संग्राम के बीच अब तृणमूल कांग्रेस ने नया राग छेड़ दिया है. टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने यह डिमांड की है कि वोटर लिस्ट दोषपूर्ण है, तो लोकसभा भंग कर पूरे देश में एसआईआर कराया जाना चाहिए.
बिहार में चुनाव से पहले विशेष वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर संसद तक, चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. चुनाव आयोग ने बिहार के बाद बंगाल में भी वोटर लिस्ट रिवीजन के आदेश जारी कर दिए हैं. आयोग देशभर में एसआईआर की बात कर रहा है. इसे लेकर अब पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है.
अभिषेक ने यह डिमांड की है कि देशभर में एसआईआर कराने से पहले लोकसभा भंग करें. वह मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री और अन्य सांसद इसी दोषपूर्ण वोटर लिस्ट से वोटिंग के जरिये निर्वाचित होते रहे हैं, तो इसे सुधारने के लिए लोकसभा भंग करके एसआईआर क्यों नहीं कराया जा रहा?
अभिषेक बनर्जी ने एक दिन पहले संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक विपक्षी सांसदों के मार्च को महज शुरुआत बताते हुए कहा कि लगभग 300 सांसदों ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस विरोध-प्रदर्शन में कई महिला सांसद भी शामिल थीं, जिन्हें दिल्ली पुलिस के जवानों ने धक्का दिया. सांसदों को परेशान किया गया.
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के पास जवाब नहीं है और वह डरा हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर आपके जवाब है, तो यह बताइए कि गुजरात और बंगाल में एक ही एपिक नंबर कैसे हैं? अभिषेक ने कहा कि एक ही नाम 10 मतदान केंद्रों पर कैसे है? 5/10 वर्ग फीट के एक कमरे के पते पर सौ वोटर कैसे लिस्टेड हो सकते हैं?
यह भी पढ़ें: कहीं लिस्ट में मृतकों के नाम, कहीं सरकारी स्कीम से नाम हटने का डर... SIR के बीच बिहार के अररिया से Ground Report
उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग कह रहा है कि वोटर लिस्ट दोषपूर्ण है और हम इसे सही मानते हैं, तो पहला कदम क्या होना चाहिए? अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री का चुनाव इसी वोटर लिस्ट से हुआ था. उन्होंने कहा कि इसी वोटर लिस्ट से बीजेपी के 240 सांसद चुने गए थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










