
लोकसभा चुनाव 2024: 2019 में हारी 141 सीटों को जिताने की जिम्मेदारी इन केंद्रीय मंत्रियों के कंधो पर
AajTak
BJP 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन 141 सीटों को नहीं जीत सकी थी, उन्हें जिताने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है.
पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से भी बड़ी जीत मिले इसके लिए पार्टी ने रणनीति के तहत अभी से मिशन 2024 पर काम करना शुरू कर दिया है. बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन 141 सीटों को नहीं जीत सकी थी उन सभी सीटों पर पार्टी 2024 में जीत दर्ज करे इसकी जिम्मेदारी कुछ बड़े केंद्रीय मंत्रियों को छोड़कर लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है. इन सभी सीटों पर प्रवास व बैठकों के जरिए प्रभावी रणनीति बनाए जाएंगे.
सूत्रों की मानें तो जिन मंत्रियों को 141 सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है वो अगले दो साल तक यानी 2024 के आम चुनाव की घोषणा होने तक इन सीटों पर जाकर लगातार काम करेंगे और उनको जीत में बदलने की रणनीति बनाएंगे. सूत्रों के अनुसार पार्टी ने अब अपने विभिन्न मंत्रियों को इन सीटों की जिम्मेदारी सौंप दी है. 2019 में उत्तर प्रदेश में हारी हुई 14 सीटों के लिए पार्टी ने चार समूह बनाए हैं. इनमें सपा, बसपा कांग्रेस के कब्जे वाली सीटें शामिल हैं.
मंत्रियों को बांटे गए क्षेत्र सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को सहारनपुर, नगीना और बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रायबरेली, मऊ, घोसी, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी संभालेंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मुरादाबाद, अमरोहा और मैनपुरी का काम देखेंगे. राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को जौनपुर, गाजीपुर व लालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इन्हें मिली इन लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पंजाब की लुधियाना, संगरूर और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र की बुलढाणा और औरंगाबाद की सीट पर जीत की रणनीति बनाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास महाराष्ट्र में शरद पवार के गढ़ में बारामती जिताने की ज़िम्मेदारी है.
मध्य प्रदेश में पिछलें कई दशकों से कमलनाथ के क़ब्ज़े वाली छिंदवाड़ा और छत्तीसगढ़ की कोरबा की सीटों पर पार्टी को विजय दिलाने का ज़िम्मा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कंधो पर है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे केरल की त्रिशूर और उत्तर प्रदेश की संभल सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे.
सूत्रों के अनुसार तेलंगाना की नलगोंडा, महबूबनगर और नगरकुरनूल सीट पर पार्टी जीत दर्ज करे, इसकी जिम्मेदारी महेंद्र नाथ पांडेय के ज़िम्मे है. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला तेलंगाना की आदिलाबाद, पेडापल्ली, मेंढक और जाहिराबाद एवं राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल को छत्तीसगढ़ की रायगढ़ और झारखंड की गिरिडीह सीट का काम सौंपा गया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










