लोकसभा चुनाव 2024 में कौन होगा बीजेपी का मुख्य प्रतिद्वंद्वी? अमित शाह ने दिया ये जवाब
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. ऐसा 70 के दशक के बाद पहली बार होगा. इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. साथ ही गौतम अडानी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 20वें एडिशन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुलकर कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. साथ ही अडानी मुद्दे पर भी चर्चा की. इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि अभी तो जो चित्रण देख रहे हैं हर राज्य में हमारी स्पर्धा (कॉम्पिटिशन) किसी न किसी अलग-अलग दल से होती है. लोकतंत्र में सभी चुनाव लड़ते हैं, स्पर्धा है ही. क्षेत्रीय दल के बारे में शाह ने कहा कि यूपी में हम चार चुनाव सपा-बसपा से लड़कर जीते हैं, आरजेडी को बिहार में हमने कई बार हराया है. नॉर्थ ईस्ट में हम क्षेत्रीय दलों को हराकर जीते हैं.
कॉन्क्लेव में शाह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. ऐसा 70 के दशक के बाद पहली बार होगा.
क्या मोदी एरा अब नेहरू-इंदिरा से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है? इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि सभी ने अपने-अपने समय पर अच्छा काम करने का प्रयास किया है. अपनी-अपनी समझ के हिसाब से अपनी-अपनी शक्तियों के हिसाब से अच्छा काम किया है. क्योंकि हर समय में अलग-अलग चुनौतियां होती हैं, हर व्यक्ति की हर तरह की क्षमताएं होती हैं. हर व्यक्ति का अलग प्रकार का विजन होता है. सभी ने अपनी क्षमता के अनुसार काम किया है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लोगों के अंदर महत्वाकांक्षा को जीवित करने का काम किया है. देश के 60 करोड़ लोग जो सपना नहीं देख पाते थे, उन गरीब लोगों के मन में स्वप्न देखने की आशा का संचार करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया. उन्होंने हर भारतीय के मन में आज ये सपना निश्चित रूप से खड़ा किया है कि जब आजादी की शताब्दी मनाई जाएगी सारे विश्व के अंदर भारत सर्वप्रथम होगा और भारत दुनिया में हर क्षेत्र में नेतृत्व करेगा.
'पीएम मोदी की वजह से श्रीनगर में तिरंगा फहरा सके राहुल'
अमित शाह ने कहा कि करीब चार दशक से कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और वामपंथी उग्रवाद, ये ऐसे हॉटस्पॉट थे, जो नासूर बनकर देश की आंतरिक सुरक्षा को परेशान कर रहे थे. इसका कोई समाधान नहीं दिखता था, लेकिन पिछले 9 साल में मोदी जी की नीतियों के कारण आज कश्मीर में इंवेस्टमेंट आ रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है. एक साल में 1.80 करोड़ लोग कश्मीर घूमने गए हैं. वहां हिंसा की घटनाओं में 70% की कमी आई है. पत्थरबाजी पूरी तरह बंद हो गई है. आतंक फैलाने के लिए स्थानीय युवाओं की भर्ती लगभग-लगभग बंद हो गए हैं. शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी जी की वजह से बिना किसी सुरक्षा के श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सके. जिस लाल चौक में तिरंगा फहराने के लिए मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी को सेना से घिर कर जाना पड़ा था और हेलिकॉप्टर से उन्हें वहां पहुंचाना पड़ा था. यूपीए के शासन में यह संभव नहीं था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



