
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच शिवाजी पार्क को बुक करने की होड़, क्यों है हाई डिमांड
AajTak
मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी पार्क में आमतौर पर चुनावी रैलियों का आयोजन होता है. हाल ही में 17 मार्च को राहुल गांधी की एक रैली का आयोजन भी यहां किया गया था. राजनीतिक दलों में शिवाजी पार्क की डिमांड इस कदर है कि चुनावी रैलियों के लिए इसकी बुकिंग साल की शुरुआत से ही शुरू हो गई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना ने 12 अक्टूबर को होने वाली दशहरा रैली के लिए पहले से ही आवेदन कर दिया है.
देश में जल्द लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. लेकिन किसी भी चुनाव को जीतने के लिए जनता से सीधे तौर पर जुड़ना सबसे जरूरी होता है. इसके लिए पार्टियां बड़े पैमाने पर चुनावी रैलियों और सभाओं का आयोजन करते हैं. ऐसे में चुनावी रैलियों के लिए मुंबई का लोकप्रिय शिवाजी पार्क (Shivaji Park) राजनीतिक दलों की पहली पसंद रहा है.
मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी पार्क में आमतौर पर चुनावी रैलियों का आयोजन होता है. हाल ही में 17 मार्च को राहुल गांधी की एक रैली का आयोजन भी यहां किया गया था. राजनीतिक दलों में शिवाजी पार्क की डिमांड इस कदर है कि चुनावी रैलियों के लिए इसकी बुकिंग साल की शुरुआत से ही शुरू हो गई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना ने 12 अक्टूबर को होने वाली दशहरा रैली के लिए पहले से ही आवेदन कर दिया है. दशहरा रैली का आयोजन शिवाजी पार्क में किया जाना है.
BMC के जरिए होती है शिवाजी पार्क की बुकिंग
सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में शिवाजी पार्क की डिमांड बहुत अधिक है. अप्रैल और मई में यहां रैलियों के आयोजन के लिए सभी बड़ी पार्टियों ने बुकिंग के लिए बीएमसी के समक्ष आवेदन कर दिया है. मुंबई में 20 मई को होने वाले मतदान के चुनावी प्रचार प्रसार के आखिरी दिन से पहले 17 मई को चुनावी रैली करने के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे ने आवेदन किए हैं. दोनों पार्टियों ने 17 मई को शिवाजी पार्क में चुनावी रैली करने के लिए आवेदन किया है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, बीजेपी, एनसीपी (एपी) और मनसे ने शिवाजी पार्क में चुनावी रैलियों के आयोजन के लिए आवेदन किए हैं.
एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 16 अप्रैल, 19 अप्रैल, 21 अप्रैल, 3 मई, 5 मई और 7 मई के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग के लिए आवेदन किया है. एनसीपी (अजित पवार) ने 22 अप्रैल, 24 अप्रैल और 27 अप्रैल को चुनावी रैली के लिए आवेदन दिया है. वहीं, बीजेपी ने 23 अप्रैल, 26 अप्रैल और 28 अप्रैल के लिए बुकिंग की है. कांग्रेस ने 17 मार्च को खत्म हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मौके पर शिवाजी पार्क में मेगा रैली का आयोजन किया था और पार्टी जल्द ही यहां और रैलियां करने के लिए आवेदन करने जा रही हैं. वहीं, शरद पवार के गुट वाली एनसीपी का अभी आवेदन करना बाकी है.
क्या है पूरी प्रक्रिया?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










