
लोकसभा चुनाव जीते तो किस पार्टी को देंगे समर्थन? खास बातचीत में रविंद्र सिंह भाटी ने दिया ये जवाब
AajTak
रविंद्र सिंह भाटी ने बीजेपी के 400 पार के नारे पर कहा है कि वो अपना नारा दें पर बाड़मेर-जैसलमेर से एक निर्दलीय बेटा जीतेगा. वहीं बीजेपी में एक सप्ताह सदस्य रहने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आता रहता है. जाहिर सी बात है वैचारिक रूप से साथ हूं, था और रहूंगा और जनता की मांग पर मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा.
राजस्थान की सबसे हॉट लोकसभा सीट बन चुकी बाड़मेर-जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी मतदान होने के बाद भी लगातार अपने क्षेत्र के दौरे करने में जुटे हैं. वहां यहां लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनका हाल जान रहे हैं. इस कड़ी में शनिवार को भाटी जोधपुर के दौरे पर भी पहुंचे और यहां के ग्रामीण इलाकों में शोकसभा में शामिल हुए. इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों और एम्स में भर्ती लोकसभा क्षेत्र के लोगों से मिलकर हाल-चाल जाना.
इस दौरान आजतक से खास बातचीत करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि 4 जून को चुनाव जीतने के बाद मेरी लोकसभा क्षेत्र की जनता तय करेगी कि मुझे किसी पार्टी को समर्थन देना है या नहीं. आज जिस जगह खड़ा हूं, इसमें जोधपुर की जनता का सहयोग है. मेरे इलाके के बीमार लोगों से मिलने और उनकी सेवा करना मेरा धर्म है. विश्वविद्यालय के छात्रों से मेरा जुड़ाव रहता है. राजनीति में परिवार को समय कम दे पाता हूं. परिवार का साथ और सहयोग हमेशा मेरे साथ रहता है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह मेरी परिवार के हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर मैंने उनसे मुलाकात की है. इसमें कोई राजनीति है. लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर 100 फीसदी आश्वस्त हूं. बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की जनता ने अपने बेटे पर विश्वास जताया है.
'बाड़मेर-जैसलमेर से एक निर्दलीय बेटा जीतेगा'
भाटी ने बीजेपी के 400 पार के नारे पर कहा है कि वो अपना नारा दें पर बाड़मेर-जैसलमेर से एक निर्दलीय बेटा जीतेगा. वहीं बीजेपी में एक सप्ताह सदस्य रहने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आता रहता है. जाहिर सी बात है वैचारिक रूप से साथ हूं, था और रहूंगा और जनता की मांग पर मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. जनता के आदेश की पालना कर मैंने चुनाव लड़ा. देश की बड़ी पंचायत में इनकी बात मजबूती से रखूंगा. चुनाव के दौरान मैं अपने लोगों के पास जा रहा हूं. जिन लोगों ने मेरे चुनाव में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ दिया, उनका धन्यवाद देना है. उन्होंने कहा कि मेरे इलाके में पानी की बहुत बड़ी समस्या है. मैं मेरे लोगों से कहना चाहूंगा कि मजबूत रहो, सब समस्या हल करूंगा.
केजरीवाल की जमानत पर दिया ये जवाब

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










