
लोकसभा चुनाव के लिए कमेटी गठित करेगी बीजेपी, जॉइनिंग से लेकर रूठे नेताओं तक से करेगी संपर्क
AajTak
बीजेपी ने आम चुनाव और अयोध्या में 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. मंगलवार को दिल्ली में सबसे पहले चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई. इसमें बीजेपी के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी रही. उसके बाद अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी एक बैठक होने जा रही है.
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई है. इसमें बैठक में असंतुष्ट नेताओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी ने लोकसभा चुनाव पर एक कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी रूठे हुए नेताओं से संपर्क करेगी और उन्हें मनाने का प्रयास करेगी.
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी का मुख्य काम विभिन्न राजनीतिक दलों के असंतुष्ट नेताओं से संपर्क करना और उन्हें पार्टी में शामिल करने पर फोकस रहेगा. इतना ही नहीं, इस कमेटी को शक्तियां भी दी जाएंगी. किसी नेता की बीजेपी में आधिकारिक जॉइनिंग तब ही संभव हो सकेगी, जब इस कमेटी की मंजूरी मिल जाएगी.
बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. इसके अलावा राज्यों से भी पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया है.
अयोध्या के कार्यक्रम पर भी बनेगी रणनीति
इसके अलावा, बीजेपी की दूसरी बैठक में अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर की जा रही है. इसमें कार्यक्रम की रणनीति को फाइनल किया जाएगा. इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि भगवान राम के प्रतिष्ठा समारोह के बारे में देशभर में लोगों तक कैसे पहुंचा जाए.
इससे पहले बीते महीने सूत्रों ने आजतक को बताया था कि बीजेपी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए चुनाव अभियान में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए विस्तृत योजना भी बनाई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










