
लोकसभा चुनावः पहले फेज में 1,625 उम्मीदवार, 16% दागी, 28% करोड़पति... कांग्रेस का ये कैंडिडेट सबसे अमीर
AajTak
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. पहले फेज में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 16 फीसदी ऐसे हैं जिनपर क्रिमिनल केस दर्ज हैं. जबकि, 28 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति है.
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे. पहले फेज में 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 16 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर क्रिमिनल केस दर्ज हैं. जबकि, 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं.
ये जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट में सामने आई है. एडीआर ने 1,625 में से 1,618 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण कर ये रिपोर्ट जारी की है.
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 102 सीटों से 42 सीटें ऐसी हैं, जहां तीन या उससे ज्यादा उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं.
एडीआर ने बताया है कि 1,618 में से 16 फीसदी यानी 252 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनपर क्रिमिनल केस दर्ज हैं. इनमें से भी 10 फीसदी यानी 161 ऐसे हैं, जिनपर गंभीर मामले दर्ज हैं. गंभीर मामलों में हत्या, किडनैपिंग जैसे अपराध शामिल होते हैं. सात उम्मीदवारों पर हत्या और 19 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं.
18 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं. इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 35 उम्मीदवारों पर भड़काऊ भाषण देने का इल्जाम भी है.
किस पार्टी में कितने दागी?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






