
'लोकतंत्र खतरे में है, सबको साथ आना होगा...' कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने BJP पर निशाना साधा
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमें एक साथ आना चाहिए और अपने संविधान और लोकतंत्र को सुरक्षित बनाना चाहिए. BJP और RSS संविधान को नष्ट कर रहे हैं, वे लोगों को जाति और धर्म के आधार पर अलग कर रहे हैं. हमें आपका समर्थन चाहिए, अगर आप हमारा समर्थन नहीं करेंगे तो हमारा लोकतंत्र खतरे में है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि RSS और भाजपा के कारण देश में लोकतंत्र खतरे में है. भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी, कांग्रेस ने 28 दिसंबर को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुंबई के सोमैया मैदान में एक विशाल रैली में भाग लिया. इस अवसर पर कन्हैया कुमार, नाना पटोले, केसी वेणुगोपाल अशोक चव्हाण और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे कांग्रेस नेता भी मौजूद थे.
खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं युवाओं, महिलाओं, दलितों, ब्राह्मण समुदाय को जागरूक करना चाहता हूं कि हमें एक साथ आना चाहिए और अपने संविधान और लोकतंत्र को सुरक्षित बनाना चाहिए. BJP और RSS संविधान को नष्ट कर रहे हैं, वे लोगों को जाति और धर्म के आधार पर अलग कर रहे हैं. हमें आपका समर्थन चाहिए, अगर आप हमारा समर्थन नहीं करेंगे तो हमारा लोकतंत्र खतरे में है.'
खड़गे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त चावल देने का फैसला किया है, अब वे इसे दिसंबर 2023 तक बढ़ाते हैं फिर मई तक चुनाव के बाद वे इसे रोकते हैं और कहते हैं कि हमने लंबे समय तक मुफ्त राशन दिया, अब आप इसके लिए भुगतान करते हैं.'
बड़े दागों को भी साफ करती है भाजपा
खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पार्टी के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है जो बड़े से बड़े दाग को भी साफ कर सकती है. जब लोगों को इस मशीन में डाला जाता है तो वे साफ निकलते हैं. लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर लड़ना होगा. केंद्र में यह झूठों की सरकार है.'
'यात्रा रोक रहे हैं और पीएम कई कार्यक्रम कर रहे हैं'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








