
लॉ स्टूडेंट गौरी की कहानी... जिसे एक तरफा प्यार में काट कर मार डाला
AajTak
लखनऊ में 19 साल की लॉ स्टूडेंट घर से निकली और फिर गायब हो गई. फिर अगले दिन बोरियों में उसके कटे हुए अंग मिले. कौन थी वो लड़की, क्या था या पूरा मामला? चलिए जानते हैं एकतरफा प्यार की वो कहानी जिसमें एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया....
कहानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की. यहां अमीनाबाद इलाके में एक लड़की रहती थी. नाम था गौरी श्रीवास्तव. 19 साल की गौरी लॉ स्टूडेंट थी. स्वभाव से वह काफी खुशमिजाज और खुले विचारों की सोच रखने वाली एक मॉडर्न लड़की थी. पिता शिशिर श्रीवास्तव की अमीनाबाद में ही एक दुकान है जिसमें वह इंटीरियर डेकोरेशन का सामान बेचते हैं.
वहीं, गौरी की मां तृप्ति श्रीवास्तव एक हाउसवाइफ हैं. गौरी अपने माता-पिता की एकलौती बेटी थी. परिवार काफी खुश रहता था. लेकिन 1 फरवरी 2015 के दिन इस परिवार में ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना तृप्ति और शिशिर ने कभी नहीं की होगी.
दरअसल, 1 फरवरी 2015 के दिन गौरी दोपहर के साढ़े बारह बजे अपने पिता की जैकेट को ड्राइक्लीनिंग करवाने के लिए घर से निकली. गौरी ने मां को कहा कि उसे मंदिर भी जाना है. इसलिए ड्राइक्लीनिंग के बाद वह सीधे मंदिर जाएगी. फिर घर लौटेगी.
इसके बाद गौरी ने दुकान में पिता की जैकेट ड्राइक्लीनिंग के दी. फिर वहां से निकल पड़ी. उस दौरान उसके कई जानने वालों ने भी उसे देखा था. लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि वे गौरी को अंतिम बार देख रहे हैं.
शाम के चार बज गए थे लेकिन गौरी घर नहीं लौटी, तो मां को चिंता होने लगी. उन्होंने गौरी को फोन किया. लेकिन बेटी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद मां ने कई बार उसे फोन लगाया. लेकिन गौरी ने एक बार भी फोन नहीं उठाया. तो परेशान होकर उन्होंने गौरी के पिता को फोन किया और बताया कि बेटी अब तक घर नहीं लौटी है और न ही फोन उठा रही है.
पिता ने भी फिर गौरी को फोन लगाना शुरू किया. कई बार फोन लगाने के बाद एक लड़के ने फोन उठाया. उसने कहा कि आप टेंशन मत लो. गौरी रात तक वापस लौट आएगी. पिता ने दोबारा फोन किया तो लड़के ने फिर वही बात कही. उन्होंने कहा कि गौरी से बात करवाओ. तो लड़के ने फोन काट दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






