
लॉरेंस की धमकियों के बीच शूट पर लौटे सलमान, गैंगस्टर को बिश्नोई समाज का सपोर्ट, दबंग खान को मिलेगी माफी?
AajTak
सलमान खान बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार शूट करने फिल्मसिटी पहुंचे हैं. सलमान के कंपाउंड में किसी आउटसाइडर को आने की इजाजत नहीं है. अगर किसी की एंट्री होगी तो आधार कार्ड वैरिफिकेशन के बाद ही वो अंदर आ पाएगा. बीबी18 की टीम को शूट रैपअप होने तक सेट ना छोड़ने को कहा गया है.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बीते कुछ महीनों से सलमान को बैक टू बैक धमकियां दे रहा है. उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी का मर्डर कर गैंगस्टर ने सलमान पर हमले तेज कर दिए हैं. बॉलीवुड ही नहीं मुंबई में हर कोई गैंगस्टर की दबंगई देख हैरान है.
लेकिन लॉरेंस की धमकियों की वजह से सलमान ने काम को बैकफुट पर नहीं रखने का फैसला किया है. अटकले थीं वो इस हफ्ते बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. लेकिन सलमान ने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने का निर्णय लिया है. सिक्योरिटी थ्रेट के बीच वो शो की शूटिंग जारी रखेंगे.
टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट करेंगे सलमान इंडिया टुडे को करीबी सूत्रों ने बताया कि सलमान खान बिग बॉस का अपकमिंग वीकेंड का वार शूट करेंगे. सब तय शेड्यूल के मुताबिक किया जाएगा. सलमान बीती रात टाइट सिक्योरिटी के बीच बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे थे. सेट पर उनके लिए खासतौर पर बनाए गए कंपाउंड में रहे. वीकेंड का वार की शूटिंग शुक्रवार को लंच के बाद शुरू होगी और रात तक चलेगी. सलमान की टीम ने प्रोडक्शन और चैनल से मिलकर ये सब कॉर्डिनेट किया, ताकि स्मूथ मूवमेंट हो.अरेंजमेंट्स की बात करें तो, सलमान के साथ सेट पर उनकी सिक्योरिटी टीम के 60 से भी ज्यादा लोग हैं.
सलमान के कंपाउंड में किसी आउटसाइडर को आने की इजाजत नहीं है. अगर किसी की एंट्री होगी तो आधार कार्ड वैरिफिकेशन के बाद ही वो अंदर आ पाएगा. बीबी18 की टीम को शूट रैपअप होने तक सेट ना छोड़ने को कहा गया है. सलमान खान शुक्रवार को दो एपिसोड की शूटिंग करेंगे. ये दोनों ही एपिसोड वीकेंड पर ऑनएयर होंगे.
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद कैंसिल किया था शूट
बीते वीकेंड का वार की शूटिंग के वक्त सलमान खान को जैसे ही अपने अजीज बाबा सिद्दीकी की मौत की जानकारी मिली, वो तुरंत शूट छोड़कर चले गए थे. बाबा-सलमान करीबी दोस्त थे. उनकी मौत से सलमान को गहरा धक्का पहुंचा है. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में अक्सर सलमान नजर आते थे. दोस्त को अंतिम विदाई देते वक्त सलमान की आंखों से आंसू छलके थे. अपनी जान को खतरा होने के बाद वो बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे. NCP नेता बाबा के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











