
लेबनान में IDF को मिला हथियारों का जखीरा, इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी में था हिज्बुल्लाह, देखें तस्वीरें
AajTak
लेबनान में इजरायल का सैन्य ऑपरेशन जारी है. इजरयाली सेना भीषण हवाई हमलों के साथ जमीनी अभियान भी जारी रखे हुए है. इस दौरान आईडीएफ को दक्षिणी लेबनान में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है. बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के पैराट्रूपर्स ब्रिगेड के लड़ाके इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी में थे.
लेबनान में इजरायल का सैन्य ऑपरेशन जारी है. इजरायली सेना भीषण हवाई हमलों के साथ जमीनी अभियान भी जारी रखे हुए है. इस दौरान आईडीएफ को दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के हथियारों का एक बड़ा जखीरा मिला है. यहां सैन्य वाहन के बेड़े भी खड़े थे. बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के पैराट्रूपर्स ब्रिगेड के लड़ाके इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी में थे. पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए नरसंहार जैसे हमले की योजना थी, जिसे इजरायल ने समय रहते रोक लिया है.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस का दावा है कि दक्षिणी लेबनान में जारी जमीनी अभियान के दौरान हिज्बुल्लाह के कई कॉम्बैट कमपाउंड्स की तलाशी ली गई. यहां से सैकड़ों हथियार बरामद किए गए, जिनमें कई खतरानक थे. इनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के रदवान फोर्स के लड़ाके आतंकवादी हमलों के लिए करने वाले थे. इन हथियारों में रॉकेट लांचर, मोर्टार, माइंस, आईईडी, विस्फोटक, एंटी-टैंक मिसाइल और ग्रेनेड भी पाए गए हैं. इन हथियारों को जब्त करके इजरायल भेजा जा रहा है.
शनिवार को इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह की एक सुरंग भी खोज निकाली थी. इसमें भी हथियारों का जखीरा मिला था. उत्तरी इजरायल के पास लेबनान में मौजूद इस सुरंग का पता यदि इजरायल नहीं लगाता तो ये उसके लिए बड़ा खतरा बन सकती थी. इस सुरंग का अभी इस्तेमाल नहीं हुआ था, लेकिन इसमें हथियारों का जखीरा जमा कर लिया गया था. इन हथियारों के जरिए इजरायल पर उसी तरह के हमले की साजिश रची गई थी, जैसा कि हमास के लड़ाकों ने किया था.
इस सुरंग के बीच वाले हिस्से में में लिविंग रूम भी बनाया गया था, जहां लड़ाके आराम कर सकते थे. यहां हर तरह की सुविधा थी. सुरंग के भीतर एक फ्रिज भी रखा था. इजरायली सेना का लेबनान पर दो तरफा हमला जारी है. एक तरफ जमीनी ऑपरेशन को कई नए इलाकों में शुरू किया गया तो दूसरी तरफ बेरूत में जबरदस्त हवाई हमले किए गए. इजरायल ने गाजा पर भी दो बड़े हमले किए. पहला बड़ा हमला गाजा की एक मस्जिद पर किया गया, जिसमें 18 लोग मारे गए.
इजरायल ने कहा कि वहां हमास के आतंकी छिपे हुए थे. लेकिन लेबनान का कहना है कि वहां लोगों ने शरण ले रखी थी. दूसरे हमले में इजरायली लड़ाकू विमानों ने फिलिस्तीन के एक शहर पर बम बरसाए हैं. इस ऑपरेशन में 12 हमास के आतंकी ढेर किए गए. फिलिस्तीन का कहना है कि यहां बेघर लोग रह रहे थे, जबकि इजरायल ने कहा कि इसका इस्तेमाल हमास के आतंकी कर रहे थे. इजरायली हमलों के डर से बड़ी संख्या में लोगों का विस्थापन हो रहा है.
नीचे देखिए इजरायली सेना द्वारा जब्त किए गए हथियारों की तस्वीरें...

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








