
लेबनान बॉर्डर पर भारतीय जवानों की तैनाती, सीमा पर डटे हैं इजरायली सैनिक और टैंक
AajTak
जंग में घिरे इजरायल की मदद के लिए हिंदुस्तान के सुरक्षाबल पहुंच गए हैं. भारतीय सुरक्षा बल इजरायल और लेबनान के बीच दक्षिणी सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच निगरानी कर रहे हैं.
इजरायल-हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज गाजा पट्टी पर भारी बमबारी कर रहा है. इन दोनों की जंग के बीच लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी इजरायल पर अटैक कर रहा है. मसलन, इजरायल कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. जंग में घिरे इजरायल की मदद के लिए हिंदुस्तान के सुरक्षाबल पहुंच गए हैं. भारतीय सुरक्षा बल इजरायल और लेबनान के बीच दक्षिणी सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच निगरानी कर रहे हैं. यूनाइटेड नेशंस पीसकीपिंग फोर्स में बड़ी तादाद भारतीय सुरक्षा बलों और इंडियन सर्विसेज की है. भारतीय सुरक्षा बल ये काम यूनाइटेड नेशंस के पीस कीपिंग फोर्स के लिए कर रहे हैं.
वहीं, अल-जजीरा के मुताबिक हिजबुल्लाह ने एक लेबनानी पत्रकार और अन्य नागरिकों की हत्या के जवाब में उत्तरी इजरायल पर हमला करने का कहा है. हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने लेबनानी पत्रकार इस्साम अब्दुल्ला और अन्य नागरिकों की हत्या के जवाब में उत्तरी इजरायल के शटौला में एक इजरायली सेना चौकी पर रॉकेट दागे हैं. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दक्षिणी लेबनान में इजरायली फोर्सेज द्वारा शुक्रवार को की गई गोलाबारी में जर्नलिस्ट अब्दुल्ला की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे.
अमेरिका ने इजरायल भेजे जंगी जहाज

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








