
लेडी डॉन मुंडी पासी आई सामने, शाइस्ता की मदद से किया इनकार, कहा- अतीक अहमद मेरा दुश्मन
AajTak
अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन को पुलिस जोर-शोर से तलाश रही है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही शाइस्ता फरार है और कहां है इसकी भनक तक नहीं लग सकी है. इसी बीच कछार की रहने वाली एक लेडी डॉन मुंडी पासी का नाम सामने आया है, जिस पर शाइस्ता की मदद के आरोप हैं.
माफिया अतीक अहमद की जरायम की दुनिया ध्वस्त हो चुकी है. बची है तो अब केवल उसकी बीवी शाइस्ता और कुछ ऐसे साथी जो कभी अतीक अशरफ के दाहिने बाएं हाथ रहे हैं. शाइस्ता इस वक्त फरार है और पुलिस उसे हर जगह खोज रही है. इसी खोजबीन में पुलिस के हाथ सुराग लगा एक लेडी डॉन का, लेडी डॉन, जिसका नाम मुंडी पासी है, पुरानी हिस्ट्री शीटर है और पुलिस को आशंका है कि यही वह पर्दा है जिसके पीछे शाइस्ता छिपती आ रही है. इस तरह की बातें जब खुले में आईं तो मुंडी पासी खुद सामने आ गए और मीडिया में बयान दिया कि ये सब झूठ है, मेरे ऊपर आरोप लग रहे हैं.
'मेरी खुद अतीक-शाइस्ता से दुश्मनी' मुंडी पासी का कहना मैं बेकसूर हूं और मुझे फंसाया जा रहा है, मेरी खुद अतीक अहमद और शाइस्ता से दुश्मनी है. पासी ने आरोप लगाया की अतीक ने मेरे भाई को मरवाया था. मेरे 4 4 भाई मर गए. मेरे मां बाप मर गए. शाइस्ता से मेरा कुछ लेना देना नहीं है. अतीक अहमद ने मेरे परिवार को मरवाया है. उनकी लाश भी नहीं मिली थी. मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. जब मुंडी पासी से पूछा गया कि फरवरी में उनकी शाइस्ता से मुलाकात हुई थी तो पासी ने कहा कि, यहां नहीं हुई थी, चौराहे पर हुई थी. मुझे बहाने से बुलाया गया था और जब मैं वहां पहुंची तो वहां देखा कि कैंप लगा हुआ हैं तो मैं वहीं से भाग आई.
क्या मुंडी पासी से मिली थी शाइस्ता? दरअसल, एक दिन पहले ही ये बात सामने आई थी कि, उमेश पाल हत्याकांड से पहले शाइस्ता कछार की रहने वाली लेडी डॉन मुंडी पासी से मिली थी. मुलाकात के दौरान अतीक का गनर एहतेशाम भी साथ था. अतीक का गनर और मुंडी पासी शाइस्ता को हर पल की सूचना दे रहे हैं. महिला और गनर दोनों ही शाइस्ता की मदद भी कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मुंडी पासी आपराधिक किस्म की महिला है. कई मुकदमों के बाद वह जमानत पर रिहा है. वह लगातार शाइस्ता की मदद कर रही है. कौशांबी बॉर्डर तक मुंडी पासी और अतीक के गनर की तलाश की जा रही थी.
मैं कहीं फरार नहीं, घर पर हूं: मुंडी पासी मुंडी पासी पर यह भी आरोप हैं कि उसे उमेश पाल हत्याकांड की प्लानिंग की भी पहले से जानकारी थी. इसके बाद से वह फरार थी, लेकिन सोमवार को उसने मीडिया बातचीत में कहा कि, 'मैं कहीं फरार नहीं हूं. मैं अपने घर पर ही हूं. ये सारे आरोप गलत हैं. मुझे पुलिस फंसा रही है.'जब उससे उस तस्वीर के बारे में पूछा गया जिसमें वह अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ नजर आ रही है तो उसने कहा, शाइस्ता के लोग मुझे बुलाने आए थे डर कर मैं उनके साथ चली गई. मुंडी ने आगे कहा, उनके साथ जाकर देखा तो पता चला कि चुनाव प्रचार के लिए लाए हैं. मैं वहां से भाग आई थी.'
कौन है मुंडी पासी? कछार इलाके की रहने वाली मुंडी पासी भी आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है. इसे आसपास के इलाकों में लेडी डॉन भी कहते हैं. उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. अभी वह जमानत पर रिहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








