
लुधियाना गैस लीक हादसा: बिहार के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
AajTak
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लुधियाना जहरीली गैस लीक हादसे में मरे राज्य के लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को यह राशि दी जाएगी.
पंजाब के लुधियाना में रविवार को हुए गैस हादसे में बिहार के गया जिले के रहनेवाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली गैस लीक से हुई मौत की घटना को अत्यंत दुखद बताया है. साथ ही इन मौतों पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
जानकारी के मुताबिक, गया के कोच प्रखंड के आतीं थाना इलाके के धनु बीघा गांव के रहने वाले कविलास यादव, उनकी पत्नी समेत 3 बच्चों की मौत लुधियाना जिले के ग्यासपुरा में गैस रिसाव में हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है. डॉक्टर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
मृतक के परिजन ने बताया, सुबह 6 बजे हम लोगों को सूचना मिली कि कविलास के पूरे परिवार की मौत हो गई है. कविलास यादव पत्नी और बच्चों के साथ पिछले 20 वर्षों से पंजाब के लुधियाना में रह रहे थे. पिछले महीने ही वह अपने पत्नी बच्चों सहित गांव आए थे और सभी लोगों से मिलजुल कर गए थे.
गौरतलब है कि पंजाब में लुधियाना जिले के घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके में रविवार को कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य बीमार पड़ गए.
पंजाब सरकार ने घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दे दिए गए हैं. जबकि लुधियाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) टीम के सेंसर में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के उच्च स्तर का पता चला है और इसी गैस के कारण घटना घटित होने की संभावना जताई जा रही है.
(रिपोर्ट: पंकज कुमार)

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








