
लुधियाना के वेस्टएंड मॉल में लगी आग, मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहे लोग जान बचाकर भागे
AajTak
लुधियाना के वेस्टएंड मॉल में देर रात पहली मंजिल पर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और सायरन बजते ही लोग बाहर की ओर भागने लगे. उस समय ज्यादातर दुकानें बंद थीं, लेकिन मल्टीप्लेक्स में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
लुधियाना के वेस्टएंड मॉल में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पहली मंजिल पर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में आग लग गई. आग के बाद मॉल में धुआं फैल गया और सायरन बजते ही लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे. गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
कपड़ों के शोरूम में लगी आग
लुधियाना के वेस्टएंड मॉल में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग मॉल की पहली मंजिल पर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया. सायरन की आवाज सुनते ही मॉल में मौजूद लोग घबराकर बाहर की ओर भागते नजर आए.
मल्टीप्लेक्स में मौजूद थे लोग
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना देर रात की है, उस वक्त मॉल की ज्यादातर दुकानें बंद थीं. हालांकि, मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंचे लोग मौजूद थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया.
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










