
'लीला साहू प्रेग्नेंसी की डेट बताओ, एक हफ्ता पहले उठवा लेंगे...', सड़क की डिमांड पर BJP सांसद के बोल
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की गर्भवती महिला लीला साहू ने एक साल पहले वीडियो बनाकर अपने गांव तक सड़क बनवाने की मांग की थी. उन्हें आश्वासन मिला कि सड़क जल्द बन जाएगी. समय बीतता गया लेकिन सड़क नहीं बनी तो एक बार फिर लीला एक्टिव हुईं. वीडियो बनाकर नेताओं और प्रशासन को चेताया. उन्हें लगा कि संवेदनशील सरकार उसकी बात सुनेगी. लेकिन जवाब में जो कुछ मिला, इसका अंदाजा शायद ही उन्हें रहा हो.
चुनाव में वोट पाने के लिए जनता के पैरों में झुकने वाले नेता, अब जनता की तकलीफ पर सीना तानकर बोल रहे हैं. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क बनवाने के लिए एक साल से संघर्ष कर रही लीला साहू के वायरल वीडियो पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा सलाह दे रहे हैं कि डिलीवरी डेट बता दो, उठवा कर अस्पताल में भर्ती करा देंगे. वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर कोई कुछ भी पोस्ट कर देगा तो क्या हम वहां सड़क बना देंगे? हर चीज के नियम होते हैं. ऐसे तो हर कोई वीडियो बनाकर समस्या बताने लगेगा.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की गर्भवती महिला लीला साहू ने एक साल पहले वीडियो बनाकर अपने गांव तक सड़क बनवाने की मांग की थी. तब उन्हें आश्वासन मिला कि सड़क जल्द बन जाएगी. समय बीतता गया लेकिन सड़क नहीं बनी तो एक बार फिर लीला एक्टिव हुईं. इस बार फिर वीडियो बनाकर नेताओं और प्रशासन को चेताया. उन्हें लगा कि संवेदनशील सरकार उनकी बात सुनेगी. लेकिन जवाब में जो कुछ मिला, इसका अंदाजा शायद किसी को ना होगा.
डिलिवरी डेट बता दो, भर्ती करा देंगे
सीधी से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जब लीला साहू के वीडियो पर सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि चिंता की क्या बात है. हमारे पास एंबुलेंस है, अस्पताल है, आशा कार्यकर्ता है, हम व्यवस्था करेंगे. डिलिवरी की एक संभावित तिथि होती है, बताएं तो हम एक हफ्ते पहले उठा लेंगे, अस्पताल में भर्ती करवा देंगे. इतना ही सांसद कहते हैं कि वो सड़क नहीं बनाते हैं बल्कि सड़क तो इंजीनियर बनाते हैं। ठेकेदार बनाते हैं। सांसद राजेश मिश्रा इस सड़क के लिए पिछले जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार है। वह कहते हैं कि इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, उन लोगों ने इस सड़क के लिए क्या किया। लेकिन सांसद जी शायद ये भूल गए की सीधी से पिछली बार भी बीजेपी की ही रीति पाठक सांसद थी। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी को छाना है तो बनाता रहे वीडियो.
क्या हम सीमेंट-कंक्रीट या डंपर लेकर पहुंच जाए
PWD मंत्री राकेश सिंह ने भी लीला साहू के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे कई स्थान हैं जहां सड़क की मांग है. पीडब्ल्यूडी या किसी भी विभाग के पास इतना बजट नहीं होता कि किसी की सोशल मीडिया पोस्ट पर हम सीमेंट-कंक्रीट या डंपर लेकर सड़क बनाने पहुंच जाएं. कौन-सी सड़क कौन बनाएगा, इसकी व्यवस्था तय है. विभाग की अपनी सीमाएं हैं.ऐसे तो कितने लोग है उनकी बहुत सारी डिमांड है. सोशल मीडिया पर कोई कुछ भी पोस्ट कर देगा तो क्या हम हर मांग मान लेंगे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










