
लिव इन में रहने वालों पर दर्ज हो सकता है दहेज हत्या का केस, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक शख्स के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में FIR दर्ज कराया गया. इसमें आरोप लगाया गया कि शादी के लिए दहेज मांगने से तंग आकर पीड़िता ने खुदकुशी कर ली. इसके बाद आरोपी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों पर भी दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हो सकता है. कोर्ट ने कहा कि दहेज हत्या के केस के लिए जोड़े को पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करना ही पर्याप्त है. यह आदेश जस्टिस राजबीर सिंह ने आदर्श यादव की अर्जी को खारिज करते हुए दिया है.
आरोपी ने दायर की थी याचिका
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में याची के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया गया था. इसमें आरोप लगाया गया कि शादी के लिए दहेज मांगने से तंग आकर पीड़िता ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की. ट्रायल कोर्ट ने याची की वो याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने अपराध से छुटकारा दिए जाने की गुजारिश की थी.
याचिकाकर्ता का कहना था कि वह कानूनी तौर पर पीड़िता का पति नहीं है इसलिए उस पर दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस नहीं चलाया जा सकता. सरकारी वकील का कहना था कि मृतका की शादी कोर्ट के जरिए हुई थी. दहेज के लिए आवेदक मृतका को प्रताड़ित करता था, इसलिए पीड़िता ने खुदकुशी कर ली. विवाह की वैधता का परीक्षण ट्रायल में ही हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'किस परिस्थिति में याचिकाकर्ता के घर को गिरा दिया गया..., बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट भी सख्त
'पति ही नहीं रिश्तेदार भी...'

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










