
'लाल सिंह चड्ढा' पर बीजेपी नेता की आमिर को नसीहत,'ऐसी फिल्म क्यों बनाते हो कि माफी मांगनी पड़े'
AajTak
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आज रिलीज हो गई. इस फिल्म की कई लोग तारीफ कर रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर इसके बॉयकॉट को लेकर एक मुहिम चल रही है. जब बॉयकॉट पर आई आमिर की माफी को लेकर सवाल किया गया, तो मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें और बॉलीवुड को नसीहत दे डाली है कि ऐसी फिल्म बनाते ही क्यों है कि माफी मांगनी पड़ती है.
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आज रिलीज हो गई है और फिल्म को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मांग और उस आमिर की माफी के बाद, अब बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आमिर खान और बॉलीवुड को ही नसीहत दे डाली है.
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब आमिर खान के माफी मांगने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- वो धर्म विशेष को टारगेट करने वाली फिल्म बनाते ही क्यों हो कि माफी मांगनी पड़ती है.
दरअसल, हाल ही में आमिर खान ने सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म के बायकॉट को लेकर चलाई जा रही मुहिम को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने इस मुहिम का जवाब देते हुए कहा था कि अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता, तो वह उसे मजबूर नहीं कर सकते. लेकिन उनकी वजह से अगर किसी की भावना आहत हुई है, तो वह माफी मांगते हैं.
आमिर की इसी माफी पर नरोत्तम मिश्रा ने ये बयान दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने आमिर और बॉलीवुड को आगे के लिए नसीहत भी दे डाली. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मेरा आमिर खान और उनके जैसे दूसरे कलाकारों, निर्माता-निर्देशकों से निवेदन है कि माफी मांगने जैसी स्थिति क्यों बनती है? आप क्यों किसी एक धर्म विशेष को टारगेट करके इस तरह का फिल्मांकन करते हैं कि आपको माफी मांगनी पड़े. हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी धर्म विशेष के प्रति उपहास की विषय वस्तु भविष्य में दूर-दूर तक ना आए और इसके बारे में निर्माता-निर्देशक और आमिर खान जैसे लोग गंभीरता से विचार करें'
वैसे आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान और मोना सिंह अहम भूमिका में है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








