
लालू यादव को महाकुंभ फालतू क्यों लगता है?
AajTak
लालू यादव ने प्रयागराज महाकुंभ पर अपनी जो राय दी है, वो यूं ही नहीं लगती. वो उनका राजनीतिक बयान है. और, साल के आखिर में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनावों के हिसाब से भी महत्वपूर्ण हो जाता है.
महाकुंभ के महत्व को लेकर लालू यादव का बयान ऐसे समय आया है जब राहुल गांधी के संगम जाकर डुबकी लगाने की खबर आ रही है, और अखिलेश यादव महाकुंभ में डुबकी लगाते तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं. ये भी सुनने में आया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उनकी सांसद बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कुंभ नहाने जा रही हैं.
लालू यादव का बयान इसलिए भी अभी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि साल के आखिर में बिहार में विधानसभा के भी चुनाव होने जा रहे हैं - फिर कैसे न माना जाये कि महाकुंभ पर लालू यादव का बयान चुनावी और राजनीतिक रूप से अहम नहीं है.
लालू यादव की नजर में महाकुंभ का महत्व
आरजेडी नेता लालू यादव ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की तरह प्रयागराज महाकुंभ पर कोई बयान नहीं जारी किया है. बल्कि, नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई मौतों पर अपनी प्रतिक्रिया में महाकुंभ को लेकर भी अपनी राय जाहिर कर दी है.
रेल मंत्री रह चुके लालू यादव ने स्टेशन पर हुई मौतों को लेकर कहा है, दुखद घटना घटी है… हम सब लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं… ये रेलवे की गलती है… रेलवे की लापरवाही की वजह से इतने लोगों की मौत हुई है… रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिये.
और उसी क्रम में महाकुंभ को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में लालू यादव ने महाकुंभ को बेकार की कवायद बता डाली है. असल में, रेलवे स्टेशन पर भीड़ भी महाकुंभ के कारण ही हुई थी, और भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










