
लालू यादव इलाज के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे, हेमंत सोरेन ने शेयर की एयरपोर्ट पर मुलाकात की तस्वीर
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. सोरेन ने लालू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) को बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली लाया गया है. यहां उनका इलाज AIIMS अस्पताल में होगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. सोरेन ने लालू की बेटी मीसा भारती से भी मुलाकात का जिक्र किया है. सीएम ने लिखा, दिल्ली से रांची जाने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी से मुलाकात की. उनके साथ मौजूद मीसा भारती जी से लालू जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. आदरणीय लालू जी शीघ्र स्वस्थ हो, यही कामना करता हूं.
नीतीश ने भी की थी मुलाकात गौरतलब है कि आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी लालू का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की. नीतीश ने लालू के जल्द ठीक होने की कामना की. सीएम नीतीश ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित पारस अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि लालू के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.
PM मोदी ले चुके हैं स्वास्थ्य की जानकारी मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात करके लालू यादव का हाल जाना था.
लालू यादव की तबियत के बारे में तेजस्वी यादव ने बुधवार को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिता जी की किडनी और हार्ट का इलाज शुरू से ही दिल्ली के AIIMS में चलता रहा है. वहां के डॉक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी है. इन्हें हम आगे के इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाएंगे. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.
तेजस्वी यादव ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया था. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी से भी हमारी बात हुई है. सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाए.
सीढ़ियों से गिर गए थे लालू यादव बता दें कि लालू रविवार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी चोट आई. रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके वापस घर आ गए थे, लेकिन सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत गंभीर हुई और उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










