
लालू को सजा सुनाने वाले जज ने रिटायरमेंट से पहले की शादी, 9 साल छोटी हैं वकील दुल्हन
AajTak
कहते हैं बार और बेंच में एक खास किस्म की दूरी होती है- एक डिफरेंस होता है. लेकिन प्रेम में ऐसी शक्ति है जो किसी भी दूरी को पाट देता है. जी हां, चारा घोटाले जैसे चर्चित मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले कड़क मिजाज जज शिवपाल सिंह (59 साल) भी प्यार में अपना दिल दे बैठे.
झारखंड के गोड्डा में एक रोचक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. यहां एक वकील और जज के बीच पहले प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी रचा ली. जज 59 साल के हैं और वे 9 साल छोटी वकील और बीजेपी नेत्री दुल्हन के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. दूल्हा बने जज चारा घोटाले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाकर चर्चा में आए थे. जज सिंह का अगले साल रिटायरमेंट होने जा रहा है.
कहते हैं बार और बेंच में एक खास किस्म की दूरी होती है- एक डिफरेंस होता है. लेकिन प्रेम में ऐसी शक्ति है जो किसी भी दूरी को पाट देता है. जी हां, चारा घोटाले जैसे चर्चित मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले कड़क मिजाज जज शिवपाल सिंह (59 साल) भी प्यार में अपना दिल दे बैठे. उन्होंने यहां तेजतर्रार महिला वकील नूतन तिवारी (50 साल) से शादी रचा ली है. नूतन को झारखंड में तेजतर्रार भाजपा नेत्री के रूप में जाना जाता है.
दोनों की है दूसरी शादी
गोड्डा के एक वकील इस शादी के साक्षी बने. उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जज शिवपाल सिंह की पत्नी का करीब दो दशक पहले देहांत हो गया था. गोड्डा की तेजतर्रार भाजपा नेत्री और बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन तिवारी के पति का भी कुछ साल पहले देहांत हो गया था. अच्छी बात यह है कि दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से ये शादी की है. जज शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं और नूतन तिवारी का भी एक बेटा है.
3 साल से गोड्डा में जज हैं शिवपाल सिंह
जज शिवपाल सिंह गोड्डा में करीब 3 साल से जज की कुर्सी संभाले हैं. मजे की बात यह रही कि बार और बेंच के बीच यह प्यार कब पनपा, साथी वकीलों को कानों कान खबर तक ना हुई. अब अधिवक्ता और जज दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं. साथी अधिवक्ताओं ने शादी पर खुशी जाहिर की है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









