
लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी को खत्म करना चाहता है बवानिया गैंग, आतंकी से मिलाया हाथ
AajTak
दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि नीरज बवानिया गैंग लारेंस-बिश्नोई और काला जठेड़ी को खत्म करना चाहता है. इसके लिए उन्हें महंगे और आधुनिक हथियारों की जरूरत है. इन हथियारों को खरीदने के लिए बवानियां गैंग के गुर्गे दिल्ली के एक कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे.
दिल्ली में नीरज बवानिया गैंग लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी की हत्या करना चाहता है. इसके लिए उन्होंने विदेश में बैठे आतंकी से गठजोड़ किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस साजिश का पर्दाफाश किया है.
स्पेशल सेल ने बताया, "कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी ने दिल्ली में गैंगस्टर नीरज बवानिया से हाथ मिलाया था. इसके बाद प्लानिंग के तहत दिल्ली के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी. इन पैसों से आधुनिक हथियार खरीदकर बड़े गैंगवार को अंजाम दिया जाना था. मामले में नीरज बवानिया गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है."
दरअसल, लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग पर हमला करने के लिए कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला और तिहाड़ में बंद नीरज बवानिया ने ये प्लानिंग की थी. पुलिस ने पंजाब की पटियाला जेल से सनी डागर नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है.
स्पेशल सेल की तफ्तीश में खुलासा हुआ है की कनाडा में बैठा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला ने दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया के गैंग से हांथ मिला लिया है. दिल्ली के बिजनसमैन से 5 करोड़ की रंगदारी इसी नए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ के तहत मांगी गई थी.
स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया की दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में रहने वाले कारोबारी ने शिकायत दी थी की उन्हें लगातार नीरज बवानिया के नाम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है, ये धमकी इंटरनेशनल कॉल से की जा रही थी. जांच में पाया गया की जिस नंबर से कॉल किया जा रहा था वो वर्चुअल नंबर था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









