
लापता RTI Activist विवेेक चौबे की हत्या कर शव को जलाया, अवशेष मिलने पर खुला राज, सरपंच ने किया था मर्डर
AajTak
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 41 दिनों से लापता आरटीआई एक्टिविस्ट के जले हुए कंकाल के अवशेष मिले. हत्या करने के बाद कुंडापानी के जंगलों में विवेक चौबे नाम के एक्टिविस्ट का शव जला दिया गया था. पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में गांव के सरपंच और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार भी किया है.
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने ग्राम पंचायत सरपंच और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी लापता आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक चौबे का वनांचल क्षेत्र कुंडपानी के जंगल में जला हुआ कंकाल (अवशेष) मिलने के बाद की गई. सभी ने एक्टिविस्ट की हत्या की बात कबूली है.
विवेक चौबे नाम का आरटीआई एक्टिविस्ट जो स्थानीय पत्रकार भी था 12 नवंबर से लापता था. विवेक के परिजनों ने 16 नवंबर को स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. 41 दिनों से लापता विवेक के बारे में पुलिस गहन जांच कर रही थी. अब विवेक का जले हुए कंकाल के अवशेष मिले.
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक उमेद सिंह बताया कि विवेक के संबंध में पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस कुंडापनी के जंगलों में पहुंची. यहां पुलिस को जले हुए हुआ मानव कंकाल के अवशेष मिले, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई गई. इसमें पता चला कि जला हुआ कंकाल वयस्क पुरुष का है.
देखें वीडियो...
सरपंच समेत चार गिरफ्तार, कबूला जुर्म
एसपी कबीरधाम उमेद सिंह ने आगे कहा कि विवेक की आखिरी बार कुंडपानी के ग्राम बोककरखार के सरपंच अमित यादव से बात हुई थी. वह सरपंच से मिलने गया हुआ था. उसके बाद से ही लापता था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






