
लातूर में दिखा आवारा कुत्तों का आतंक... तीन दिन में 22 लोगों को काटा, बाहर निकलने से कतरा रहे महिलाएं-बच्चे
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर शहर में आवारा कुत्तों के हमलों से हड़कंप मच गया है. पिछले तीन दिनों में कुत्तों के झुंड ने 22 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक है. सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में इन दिनों आवारा कुत्ते बड़ी परेशानी बन गए हैं. शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर घूम रहे कुत्तों के झुंड ने पिछले तीन दिनों में अब तक 22 लोगों को काटकर घायल कर दिया. इन हमलों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शिकार बनी हैं, जिससे इलाके में डर और चिंता का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, उदगीर शहर के उदय थिएटर, मूसा नगर और हनुमान कट्टा रोड जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरते वक्त अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने लोगों पर हमला किया. राह चलते लोगों पर झपटते इन कुत्तों ने कई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. अचानक हुए इन हमलों से लोग सहमे हुए हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं.
यहां देखें Video
इन कुत्तों के हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क से गुजर रहे दो मासूम बच्चों पर कुत्तों का झुंड अचानक हमला कर देता है. हमले के दौरान बच्चे चीखने लगते हैं. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और डंडों की मदद से कुत्तों को भगाते हैं. लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों की जान बाल-बाल बच गई.
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काटा, चेहरे पर आए 52 टांके, घटना CCTV में कैद
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे इन हमलों के चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोग शाम के समय घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं. खासकर महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






