
लाठी चार्ज के विरोध में किसानों ने रोहतक-पानीपत हाईवे किया जाम, हरियाणा रोडवेज ने बंद की सर्विस
AajTak
हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर नेशनल और स्टेट हाईवे जाम कर दिया है. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को सभी रोड जाम करने को कहा है.
हरियाणा में किसान केंद्र और राज्य सरकार से नाराज चल रहे हैं. करनाल के बसताड़ा टोल और किसानों पर लाठीचार्ज चार्ज के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट गया है. किसानों ने पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया है. #WATCH | Haryana: Police baton charged farmers who were protesting at Bastara toll plaza area in Karnal pic.twitter.com/NlYiUnDJMr
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









