
लाउडस्पीकर के खिलाफ राज ठाकरे का औरंगाबाद कूच, MVA की भी जवाबी रैली
AajTak
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के खिलाफ मनसे प्रमुख का विरोध जारी है. इसके लिए वह आज औरंगाबाद के लिए कूच कर चुके है. वहां कल यानी एक मई को एक सभा का आयोजन होना है. वहीं महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की ओर से आज शाम को पुणे में महाराष्ट्र सद्भावना निर्धर सभा का आय़ोजन किया जा रहा है.
महाराष्ट्र की राजनीति में आज जबरदस्त गरमागरमी का दिन है. राज ठाकरे कल यानी रविवार को औरंगाबाद में रैली करेंगे, लेकिन उससे पहले आज (शनिवार) वह पुणे में हैं. यहां करीब 150 पंडितों का जमावड़ा किया गया है. राज ठाकरे ने पंडितों से आशीर्वाद लिया है. वहीं पुणे में ही महाविकास अघाड़ी की भी रैली का प्लान है. मतलब साफ है कि राज ठाकरे वर्सेज उद्धव ठाकरे की लड़ाई है.
बता दें कि लाउडस्पीकर के खिलाफ राज ठाकरे का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसे लेकर वह औरंगाबाद कूच कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच पंडितों से आशीर्वाद लिया है. औरंगाबाद निकलने से पहले उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया.
श्री संभाजी महाराज की समाधि के करेंगे दर्शन
औरंगाबाद में 1 मई को होने वाली सभा को लेकर राज ठाकरे पुणे से रवाना होने वाले हैं. इस दौरान वह पुणे-औरंगाबाद हाईवे के करीब वडू गांव में स्थित समाधि का दर्शन करेंगे. बता दें कि इस जगह छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज की समाधि है. राज ठाकरे के आगमन से पहले यहां वडू गांव के स्थानीय लोग सुबह से ही उनके इंतजार में एकत्र हो गए हैं.
औरंगाबाद में सभा के लिए लगाईं शर्ते
बता दें कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को औरंगाबाद में 16 शर्तों के साथ सभा करने की अनुमति मिली है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी आपत्तिजनक या किसी की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न की जाए.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









