
लव स्टोरी से क्राउड फंडिंग तक... जानिए अमृतपाल की पत्नी से पुलिस ने किए क्या-क्या सवाल
AajTak
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस और NIA उसके ठिकानों और करीबियों पर लगातार छापे मार रही है. इसी क्रम में उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई है. इसमें दोनों की मुलाकात से लेकर फंडिंग से जुड़े सवाल भी किए गए. इस दौरान पुलिस की टीम में एक महिला अधिकारी भी थी.
पंजाब पुलिस का खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है. उसके ठिकानों और करीबियों पर लगातार छापेमारी चल रही है. पुलिस ने उसकी पत्नी किरणदीप कौर, पिता तरसेम सिंह और माता बलविंदर कौर से पूछताछ की है. इस दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं. हालांकि, तीनों ने विदेशी फंडिंग के आरोपों को नकारा है. पुलिस टीम ने अमृतपाल के घर जाकर किरणदीप से विदेशी फंडिंग को लेकर करीब 40 मिनट तक सवाल किए. इस टीम के तीन अधिकारियों में एक महिला अधिकारी भी थी.
सूत्रों के मुताबिक, किरणदीप कौर ने पुलिस को बताया है कि अमृतपाल और उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. खालिस्तान को लेकर दोनों की विचारधारा एक समान थी. इसलिए दोनों के संबंध गहरे हो गए और 10 फरवरी को शादी कर ली. पूछताछ के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने किरणदीप से सवाल किया कि वह क्या काम करती हैं, कब से 'वारिस पंजाब दे' संगठन के साथ जुड़ी हैं और कब-कब इस संगठन के लिए पैसा जुटाया गया?
किरणदीप ने सभी आरोपों को खारिज किया
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अमृतपाल के परिवार के साथ हुई बातचीत मीडिया से शेयर नहीं की है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि किरणदीप ने सभी आरोपों को खारिज किया है. किरणदीप कौर की सास बलविंदर कौर ने कहा कि उसकी बहू कामकाजी है. वह शादी के बाद ऑनलाइन ही अपना काम करती है. वह ब्रिटिश नागरिक है. इसलिए उसके खातों पर क्यों सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
खालिस्तान से कोई संबंध नहीं- तरसेम सिंह
उधर, अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा है कि उनका खालिस्तान से कोई संबंध नहीं है और न ही विदेशों से कोई फंडिंग हुई है. पता चला है कि पता चला है कि 'वारिस पंजाब दे' का मुखिया अमृतपाल 19 मार्च की देर रात कुरुक्षेत्र के शाहबाद पहुंचा था. यहां एक महिला के साथ रुका था. हरियाणा पुलिस ने एक महिला समेत कई लोगों को पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










